26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : अब रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के टायर होंगे पंक्चर

रॉन्ग साइड आने वाले वाहनों के टायर डैमेज हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Apr 2018, 11:49 AM IST

tyre

गाजियाबाद। अगर आप भी ड्राइविंग करते हैं और रॉन्ग साइड वाहन चलाने में भी झिझक नहीं करते तो अब यह आपको भारी पड़ सकता है। दरअसल, भविष्य में आप गाजियाबाद में बने देश के सबसे लंबे एलिवेटेड रोड पर रॉन्ग साइड गाड़ी चलाएंगे, तो वाहन का टायर पंक्चर हो जाएगा। रॉन्ग साइड वाहन चलने के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जीडीए ने एलिवेटेड रोड़ के कुछ पॉइंट पर टायर किलर लगाने की तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए दिल्ली की एक कंपनी को बुलाया गया है जो टायर किलर का डेमो देगी।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: दलित भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली की कंपनी देगी डेमो

गाजियाबाद प्राधिकरण के मुख्य अभियंता वी.एन. सिंह ने बताया कि जीडीए वीसी रितु माहेश्वरी के निर्देश के बाद दिल्ली की एक कंपनी को बुलाया गया है जो टायर किलर का डेमो देगी। यदि डेमो सही मिलता है तो उस कंपनी को एलिवेटेड रोड पर टायर किलर लगाने के काम दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि टायर किलर लगाते वक्त लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : डायल 100 से शिकायतों के निपटारे के मामले में यूपी में तीसरे स्थान पर गाजियाबाद

क्या होता है टायर किलर

जानकारी के लिए बता दें कि टायर किलर स्पीड ब्रेकर जैसा ही होता है। इसका एक भाग कार के टायर को सपोर्ट देने के लिए रैंप जैसा बना होता है, जबकि दूसरा भाग नुकीला होता है। ऐसे में रॉन्ग साइड आने वाले वाहनों के टायर उससे डैमेज हो जाते हैं।

पत्रिका टीवी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश बुलेटिन देखने के लिए क्लिक करें

सीएम योगी से ट्वीट कर की थी शिकायत

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले एलिवेटेड रोड पर रॉन्ग साइड चलने के मामले के बारे में गाजियाबाद के रहने वाले एस. कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर शिकायत की थी। उन्होंने इसे रोकने के लिए टायर किलर लगाने का सुझाव भी दिया था। जिसके बाद सीएम ऑफिस ने इस ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए जीडीए वीसी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।