18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 73 केंद्राध्यक्ष लेकर गए प्रश्न पत्र, आज 18 केंद्रों को मिलेंगे

गोपनीय सामग्री का रात तक हुआ वितरण सतना. बोर्ड परीक्षाओं की समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी व्यंकट क्रमांक-1 में गोपनीय सामग्री का वितरण शुरू हो गया है। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में 48690 बच्चे शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को पहले दिन सतना-मैहर के 7 विकासखंड अंतर्गत 73 सेंटरों के केंद्राध्यक्ष प्रश्न पत्र ले […]

2 min read
Google source verification
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 73 केंद्राध्यक्ष लेकर गए प्रश्न पत्र, आज 18 केंद्रों को मिलेंगे

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 73 केंद्राध्यक्ष लेकर गए प्रश्न पत्र, आज 18 केंद्रों को मिलेंगे

गोपनीय सामग्री का रात तक हुआ वितरण

सतना. बोर्ड परीक्षाओं की समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी व्यंकट क्रमांक-1 में गोपनीय सामग्री का वितरण शुरू हो गया है। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में 48690 बच्चे शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को पहले दिन सतना-मैहर के 7 विकासखंड अंतर्गत 73 सेंटरों के केंद्राध्यक्ष प्रश्न पत्र ले गए। शनिवार को 18 केंद्रों की सामग्री का वितरण किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को फोटो व वीडियो बनाने में प्रतिबंध लगाया है। साथ ही स्ट्रांग रूम में मोबाइल प्रतिबंधित है।
22 को शहरी ब्लॉक सोहावल के 18 सेंटरों की सामग्री वितरित किया गया
डीईओ टीपी ङ्क्षसह ने बताया कि प्रदेशभर में 25 फरवरी से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। मंडल द्वारा 15 फरवरी को गोपनीय सामग्री समन्वयक संस्था तक पहुंचा दी गई थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे से 91 सेंटरों में से मैहर, अमरपाटन, रामनगर, रामपुर बाघेलान, उचेहरा, नागौद और मझगवां विकासखंड के 73 केंद्रों की सामग्री रात 8 बजे तक बांटी गई है। 22 फरवरी को शहरी ब्लॉक सोहावल के 18 सेंटरों की सामग्री वितरित की जाएगी।
25 मार्च तक चलेंगे पेपर
सतना व मैहर जिले में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 28084 छात्र व छात्राएं शामिल होंगे। हाई स्कूल की पेपर 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी। पेपर एक शिफ्ट में ही सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगे। हर दिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसी तरह कक्षा 12वीं की परीक्षा में 20406 बच्चे शामिल होंगे। हायर सेकेंडरी के पेपर 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र में उपस्थिति दर्ज करानी होगी, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है, जो परीक्षा केन्द्र से पेपर के बंडल लाने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। सुरक्षा के कड़े उपायों के तहत परीक्षा की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से सुनिश्चित किया जाएगा।
366 एग्जाम सेंटर बने
परीक्षा प्रभारी एवं एपीसी शशिकांत दुबे ने बताया कि सतना-मैहर जिले में सत्र 2024-25 की प्राथमिक व माध्यमिक परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 3 मार्च तक चलेंगी। जिला शिक्षा केंद्र ने 366 एग्जाम सेंटर बनाए हैं। दोनों जिलों में 8 विकासखंडों के बीच 3565 स्कूल संचालित है। कक्षा 5वीं में 34057 परीक्षार्थी तो 8वीं में 40745 छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष पेटी लेकर आए
समन्वयक संस्था व्यंकट क्रमांक-1 में केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष पेटी लेकर आए हैं। वितरण के बाद प्रश्न पत्र व कापियां केंद्र के नजदीकी थाने में जमा होगी। पेपर वाले दिन सुबह 6 बजे कलेक्टर प्रतिनिधि (पटवारी) और केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष में से एक थाने जाएंगे। दोनों अपने-अपने चाबी से ताला खोलकर उस तारीख की गोपनीय सामग्री निकालकर सेल्फी लेंगे। इसके बाद संबंधित सेंटर के लिए रवाना होंगे। फिर गोपनीय सामग्री का वितरण कराया जाएगा।