राजस्थान घूमने आई विदेशी महिला से उदयपुर में रेप का मामला सामने आया है। वारदात से पहले आरोपी ने रिसोर्ट में महिला के साथ पार्टी की। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने अपार्टमेंट में ले गया। जहां आरोपी ने फ्रांस की महिला के साथ घिनौनी वारदात की। मामला उदयपुर शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम का है। पुलिस के मुताबिक एक रिसोर्ट में सोमवार शाम को पार्टी चल रही थी। जिसमें विदेशी महिला अपने साथियों के साथ मौजूद थी। तभी एक युवक सामने वाली टेबल पर आकर बैठा और सिगरेट पीने के लिए महिला से कहा। काफी देर बातचीत के बाद आरोपी महिला को ड्राइव पर ले गया। महिला वापस होटल में जाना चाह रही थी, लेकिन आरोपी उसे अपने अपार्टमेंट में ले गया। जहां पर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।