
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो सबका ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी रूकेगी नहींं। दरअसल, गौहर द्वारा शेयर किए हुए इस वीडियो में एक बच्चे के साथ महिला चल रही होती है तभी पीछे से एक बिल्ली आती है और अचानक एक करतब करने लगती है।
गौहर खान (Gauahar Khan) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। बच्चे और महिला के पीछे चल रही ये बिल्ली अचानक से गुलाटी मारने लगती हैं। बिल्ली का ऐसा स्टंट वाकई में काबिले तारीफ है। गौहर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- OMG!! केवल बिल्लियों के मालिक ही इस चीज को समझ सकते हैं। ज़ाहिर है गौहर को पेट्स काफी पसंद हैं और ऐसा लगता है वो कैट लवर भी हैं। तभी उन्होंने ऐसी बात लिखी है। बता दें कि गौहर बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और इस शो की वो विनर भी रही थीं।
Published on:
16 Jan 2020 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
