7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Himani Narwal: क्या राजनीतिक कारणों से हुई है कांग्रेस नेता हिमानी की हत्या? पुलिस जांच में सामने आई अब यह बड़ी बात

Himani Narwal Murder: हिमानी नरवाल कांग्रेस पार्टी की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी जुड़ी हुई थीं।

2 min read
Google source verification

रोहतक

image

Ashib Khan

Mar 02, 2025

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ थी हिमानी नरवाल

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ थीं हिमानी नरवाल

Himani Narwal: हरियाणा में सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में महिला कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव मिला। सूटकेस को कुछ राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच सांपला पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने मामले में बड़ी जानकारी दी है।

राजनीतिक पहलू नहीं दिखता- एसएचओ

मामले में सांपला पुलिस स्टेशन के SHO बिजेंद्र सिंह ने कहा हमें कल सुबह सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में एक लड़की की लाश मिली है। लड़की की पहचान हो गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। हमारी चार टीमें इस पर काम कर रही हैं। हम जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमें इसमें कोई राजनीतिक पहलू नहीं दिखता लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं। 

कांग्रेस ने जताया दुख

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मौत पर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बहुत दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। इस मुश्किल समय में हम पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। हिमानी के साथ हुई इस क्रूर और शर्मनाक घटना की निष्पक्ष जांच हो और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। 

कांग्रेस नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल

बता दें कि हिमानी नरवाल की कई तस्वीरें कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ देखी गईं। वहीं सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेताओं के साथ तस्वीर वायरल हैं। 

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

फिलहाल इस मामले की पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हिमानी नरवाल के फोन कॉल्स की डिटेल्स भी निकाली जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया और चैट्स की भी जांच कर रही है।

कौन थीं हिमानी नरवला?

हिमानी नरवाल कांग्रेस पार्टी की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी जुड़ी हुई थीं। वहीं विधायक बीबी बत्रा ने उनकी हत्या की पुष्टि करते हुए एसआईटी से जांच कराने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें-Sexual harassment : ‘3 साल की बच्ची के उकसाने से हुआ होगा यौन उत्पीड़न’, IAS के बयान पर घमासान, 4 घंटे में ही हुआ तबादला