18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau news: कूड़ा रखने के विवाद में एक महिला ने दूसरे पर चाकू से किया हमला

हलधरपुर थाना क्षेत्र में कूड़ा रखने के विवाद में एक महिला ने दूसरे महिला पर चाकू से हमला कर दिया।जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jun 20, 2025

Mau news

मऊ समाचार, Pic- सोशल मीडिया

Mau crime: मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गोतहां गांव में कूड़ा रखने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरी पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना में अनीता नाम की महिला ने सरिता देवी पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले के बाद ग्रामीणों ने आरोपी अनीता को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह हाथ में चाकू लिए भाग निकली। अनीता का भागते हुए वीडियो कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता सरिता देवी की शिकायत पर हलधरपुर थाने की पुलिस ने आरोपी अनीता पत्नी अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है जहाँ उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।