18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद शशि कपूर के बेटे ने चुनी दूसरी राह, पूरी दुनिया में लहराया अपने नाम का परचम

मशहूर अभिनेता शशि कपूर (Shashi Kapoor) का है आज जन्मदिन शशि कपूर ने की थी जेनिफर केंडल ( jennifer kendal) से की थी शादी हिंदी फिल्म जगत में करन कपूर बनाना चाहते थे भविष्य

2 min read
Google source verification
Shashi Kapoor Family

Shashi Kapoor Family

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमाजगत के मशहूर 'कपूर’ खानदान के बारें में सब जानते हैं। वहीं उसी परिवार के शशि कपूर (Shashi Kapoor) जिन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्में दी हैं। जिन्हें आज भी याद किया जाता है। जहां पूरा देश शशि कपूर को उनकी फिल्मों बारें में ही जानते ही और शायद ही कोई उनकी निजी जिंदगी के बारें में जानते होंगे।

खास बात ये है कि आज करण कपूर का जन्मदिन है। 1958 में शशि कपूर (Shashi Kapoor) ने जेनिफर केंडल ( jennifer kendal) से शादी की थी। शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चे हैं। कुणाल कपूर (Kunal Kapoor), करण कपूर (Karan Kapoor), संजना कपूर (Sanjana Kapoor)। शशि कपूर ने अपने तीनों बच्चों के लिए कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होने दी और वो बहुत अच्छे पिता सबित हुए।

ये भी पढ़ें: ईशा गुप्ता ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर छाईं उनकी दिलकश अदाएं

शशि कपूर ने अपने बेटे करण कपूर (Karan Kapoor) को बॉलीवुड में भेजने के लिए श्याम बेनेगल की फिल्म जुनून में काम करने का मौका दिलाया। फिल्म जब रिलीज़ हुई तब लोगों को उनका काम ज्यादा पसंद नहीं आया। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद भी करण को फिल्में मिलती रही। लेकिन उनको कोई भी सफलता नहीं मिली।

करण कपूर (Karan Kapoor) की फिल्मों में बेशक किस्मत नहीं चली, लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और उन्होंने एक्टर की राह को छोड़कर फोटोग्राफर की राह पर चल दिए और आज वो एक सफल फोटोग्राफर बन गए हैं। आज के समय में वो एक फेमस फोटोग्राफर हैं। आज उनकी गिनती जाने-माने फोटोग्राफर में होती है। वहीं उन्होंने इंटरनेशनल फोटोग्राफी अवार्ड्स 2009 में 'द ओल्ड कपल' नाम की अपनी तस्वीर के लिए लाइफस्टाइल श्रेणी में पुरस्कार जीता था।