17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक चौथाई नवयुवतियां रखती है लड़कियों से यौन संबंधः सर्वे

अब नव युवतियां सेक्स को लेकर पुरानी अवधारणों को तोड़कर आगे बढ़ना चाहती है। यह जानकारी एक सर्वे के जरिए सामने आई है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Santosh Trivedi

May 15, 2016

lesbian

आजकल नव युवतियों में पुरानी पीढ़ियों की तुलना में कामुकता और लिंग को लेकर ज्यादा लचीला रुख अपनाने का चलन बढ़ रहा है। अब नव युवतियां सेक्स को लेकर पुरानी अवधारणों को तोड़कर आगे बढ़ना चाहती है। यह जानकारी एक सर्वे के जरिए सामने आई है।

दो हजार महिलाओं पर ग्रैजिया एंड वनपोल की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक, 18 से 24 साल की उम्र में खुद को सीधी-सादी बताने वाली एक चौथाई नवयुवतियों के पूर्व में किसी अन्य लड़की के साथ संबंध रहे हैं। इसी उम्र वर्ग की एक तिहाई महिलाओं ने बताया कि वो किसी दूसरी लड़की के प्रति आकर्षित थीं।

वहीं एक तिहाई महिलाएं तो शादी तक के बारे में नहीं सोचती और तो और 45 फीसदी महिलाओं ने तो यहां तक कहा कि बिना शादी किए वो बच्चे पैदा करना चाहती है।

25-35 उम्र वर्ग ग्रुप की दस में से एक महिला ने स्वीकार किया कि वो अपनी बेटी के लिए पिंक कलर के बजाए कोई अन्य कलर चुनना पंसद करेगी। इतना ही नहीं एक चौथाई महिलाओं ने माना कि जेंडर उनके करियर की ऊंचाईयों में बाधक बन रहा है। पांच में से एक महिला ने स्वीकार किया कि सेक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करना चाहती है।

बता दें कि सर्वे में शामिल महिलाओं को तीन समूहों पायनियर्स (18-24 वर्ष), टीचर्स (25-34) और एक्सप्लोरर्स (35-44) में बांटा गया। महिलाओं पर किए गए शोध के परिणाम बताते हैं कि अब लिंग, यौनिकता, शादी और पारिवारिक जीवन में पारंपरिक दृष्टिकोणों-रिवाजों को नवयुवतियां तेजी से तोड़ रही हैं।