16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य स्तरीय कुश्ती : सागर के धर्मवीर 110 केजी, उज्जैन की राधिका 73-केजी में प्रथम

जिला मुख्यालय 68 वीं राज्य स्तरीय शालेय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखया। प्रतियोगिता में शालेय स्तर के अंडर - 17 और अंडर- 19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने कड़ामुकबला किया। बालक वर्ग में 45 केजी से 110 केजी के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 45 केजी में इंदौर के विनय और 110 केजी में सागर के धर्मवीर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Sep 26, 2024

Wrestling competition

राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती स्पर्धा में पटखनी के लिए एक दूसरे पर दांव लगाती बालिकाएं

जिला मुख्यालय 68 वीं राज्य स्तरीय शालेय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखया। प्रतियोगिता में शालेय स्तर के अंडर - 17 और अंडर- 19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने कड़ामुकबला किया। बालक वर्ग में 45 केजी से 110 केजी के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 45 केजी में इंदौर के विनय और 110 केजी में सागर के धर्मवीर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

नौ संभागों के खिलाड़ी शामिल हुए

बालिका वर्ग में 40 केजी 73 केजी तक पहलवानों के बीच मुकाबना हुआ। इसमें 39 केजी में इंदौर की दीक्षा संन्यास प्रथम रहीं। 73 केजी में उज्जैन की राधिका शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे दिन अंडर-17 वर्ष बालक और अंडर-17 बालिकाओं की कुश्ती का मुकाबला हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि खिलाडिय़ों ने कड़े मुकाबले कर विजय हासिल की है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ संभागों के खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

बालिका वर्ग

40-केजी में इंदौर की दीक्षा प्रथम, दूसरे पर मंगला उइके जनजाति, सागर की सृष्टि तीसरे स्थान रहीं। 43-केजी में उज्जैन की भूमि खत्री प्रथम, दूसरे पर जानवी इंदौर और तीसरे पर जबलपुर सृष्टि रहीं। 46-केजी में जबलपुर की अविका प्रथम, दूसरे पर ग्वालियर की दृष्टि राणा और तीसरे पर इंदौर की अनुष्का सोलंकी रहीं। 49 केजी में इंदौर की प्राची प्रथम, दूसरे पर गुनगुन भोपाल और जबलपुर की आभा तीसरे स्थान पर रहीं। 53 केजी में भोपाल की यशस्वी भाटी प्रथम, सागर की हर्षिता दूसरे और इंदौर की अनिशा तीसरे नंबर पर रहीं। 57 केजी में ग्वालियर की सुखमन कौर प्रथम, भोपाल की माही दूसरे और इंदौर की अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 61 केजी में भोपाल की निशा प्रथम, दूसरे पर इंदौर की जयश्री वर्मा, नर्मदापुर की वशिका तीसरे स्थान पर रहीं। 65 केजी में इंदौर की जानवी प्रथम और दूसरे नंबर पर भोपाल की रिशा रहीं। 69 केजी में इंदौर की श्रेया प्रथम, सागर की नेहरा दूसरे और ग्वालियर की अनुष्का राजपूत तीसरे स्थान पर रहीं। 73 केजी में उज्जैन की राधिका शर्मा प्रथम, इंदौर की हीरषा दूसरे और जबलपुर की दीक्षा सतंवशी तीसरे स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग

45 केजी में इंदौर के विनय यादव प्रथम, दूसरे पर धीरज प्रजापति उज्जैन, 48-केजी में प्रथम गगन भोपाल, दूसरे नंबर पर जयंत पाल इंदौर रहे। 51-केजी में प्रथम आलोक प्रजापति भोपाल, दूसरे स्थान पर आयुश्री पाल जबलपुर। 55-केजी में प्रथम अली इमरान इंदौर, दूसरे पर बलदीप कुमार ग्वालियर, 60-केजी में प्रथम मन कौशल इंदौर, दूसरे पर पृथ्वीराज भोपाल, 65 केजी में प्रथम कमल बागरी उज्जैन, दूसरे पर अजित रावत-ग्वालियर रहे। 71-केजी में प्रथम निशत जैसवाल भोपाल और द्वितीय अमल खान इंदौर, 80-केजी में प्रथम शैतान सिंह ग्वालियर, द्वितीय आशुतोष यादव-इंदौर, 92-केजी में प्रथम वंशपाल इंदौर, द्वितीय रोहित सिंह भदौरिया ग्वालियर। 110- केजी में प्रथम धर्मवीर खरारे सागर और द्वितीय पार्थ यादव भोपाल रहे।