17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी ने दी दस्तक: अब चुभने लगी धूप, दिन का तापमान 35 डिग्री के पार

मौसम: दोपहर में धूप से बचने की होने लगी कोशिश सीधी. गर्मी ने दस्तक दे दी है। दोपहर में चुभती धूप यह एहसास करा रही है। दिन का तापमान भी 35 डिग्री के पार चला गया है। लोग धूप से बचने की कोशिश करते सहज ही देखे जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अधिकतम […]

2 min read
Google source verification
अब चुभने लगी धूप, दिन का तापमान 35 डिग्री के पार

अब चुभने लगी धूप, दिन का तापमान 35 डिग्री के पार

मौसम: दोपहर में धूप से बचने की होने लगी कोशिश

सीधी. गर्मी ने दस्तक दे दी है। दोपहर में चुभती धूप यह एहसास करा रही है। दिन का तापमान भी 35 डिग्री के पार चला गया है। लोग धूप से बचने की कोशिश करते सहज ही देखे जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में तेजी से इजाफा होगा। पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
एक दो दिन में हो सकती है बूंदाबांदी
शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री था। रविवार को 35 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी शनिवार को दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 14.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आसमान में अगले एक से दो दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। बूंदाबांदी नहीं हुई तो बादल छंटने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से ऊपर जा सकता है। अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है।
रात में ठंड
वर्तमान समय के मौसम की तुलना पिछले वर्ष से की जाए तो अधिकतम तापमान समान है, लेकिन न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री कम है। पिछले वर्ष 2024 में अधिकतम तापमान इस बार की तरह 35 डिग्री ही था, लेकिन न्यूनतम तापमान इस बार से 4.5 डिग्री अधिक 19 डिग्री पर था। पिछले वर्ष 28 मार्च को अधिकतम तापमान सभी दिनों की तुलना में सबसे अधिक 39 डिग्री रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 मार्च को सर्वाधिक 27 डिग्री था। इस बार भी मार्च महीने में तापमान इसी स्तर पर जाने की संभावना है।
फसलों के लिए अच्छा
मौसम का यह रूख रबी की गेहूं व चना जैसी फसलों के लिए अच्छा है। कृषि अधिकारियों के मुताबिक फसल तैयार होने के लिए अब अधिक तापमान की जरूरत है। तापमान कम होने के चलते गेहूं की फसल में बीज विकसित होने के बावजूद पकने में अधिक समय लेंगे। तापमान 35 डिग्री के पार रहता है तो गेहूं की फसल जल्द ही तैयार होगी। बताया कि ज्यादातर किसानों की फसल अब तैयार होने की स्थिति में पहुंच गई है।