7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहेरिया थाना क्षेत्र में आंखों के सामने से बाइक चुरा ले गया आरोपी

दौड़कर उसे पकडऩे की कोशिश की तो पत्थर की ठोकर लगने से सड़क पर गिर गया और अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल लेकर भाग गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jun 10, 2025

बुजुर्ग के साथ ब्लैकमेलिंग (पत्रिका फाइल फोटो)

बहेरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की आंखों के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार गुड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र इच्छाराम कुर्मी ने शिकायत में बताया कि उसने काम के चलते उसने अपने जीजा से मोटर साइकिल ली थी। रात करीब 10.30 बजे बाइक से डुंगासरा रोड होते हुए अपने घर जा रहा था। रास्ते मे गुड़ा प्रतिक्षालय के पास मोटर साइकिल खड़ी की और सड़क किनारे चला गया। पीछे से बाइक चालू होने की आवाज आई तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी गाड़ी ले जा रहा है। दीपक ने बताया कि उसने दौड़कर उसे पकडऩे की कोशिश की तो पत्थर की ठोकर लगने से सड़क पर गिर गया और अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल लेकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।