18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असुरक्षित महिलाएं: हर दिन चार महिलाओं से अश्लील हरकत और छेड़छाड़, साल में आए 449 मामले

हर माह 100 महिलाएं हो रहीं प्रताडऩा का शिकार सतना. बीते साल सिविल लाइन थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर मैहर के ढाबा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश, कोलगवां में 9 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म और इसके पहले उचेहरा में वद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या वारदातों ने […]

2 min read
Google source verification
हर दिन चार महिलाओं से अश्लील हरकत और छेड़छाड़, साल में आए 449 मामले

हर दिन चार महिलाओं से अश्लील हरकत और छेड़छाड़, साल में आए 449 मामले

हर माह 100 महिलाएं हो रहीं प्रताडऩा का शिकार

सतना. बीते साल सिविल लाइन थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर मैहर के ढाबा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश, कोलगवां में 9 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म और इसके पहले उचेहरा में वद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या वारदातों ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जिले में हर माह 100 महिलाएं किसी न किसी अपराध का शिकार हो रही हैं। पीडि़तों में सबसे ज्यादा नाबालिग लड़कियां हैं। हर दिन चार महिलाओं के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की वारदात हो रही है।
हत्या व दुष्कर्म में कमी
बीते वर्ष 2024 में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की तुलना 2023 की इसी अवधि से करने पर पता चला कि हत्या, दुष्कर्म व दुष्कर्म की वारदातों में कमी आई है लेकिन अपहरण व छेड़छाड़ के मामले बढ़े हैं। बीते साल महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े 1050 मामले थानों में पहुंचे। वर्ष 2023 में यह संख्या 1280 थी। सबसे ज्यादा घटनाएं शहरी थानों में हो रही हैं।
अपहरण की वारदातों में इजाफा
महिला अपराधों पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फौरन एक्शन लिया जाता है। हालांकि महिलाओं-बालिकाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेङ्क्षलग की घटनाओं में इजाफा हुआ हैं। बीते साल अश्लील हरकत के 449 मामले सामने आए, जबकि 2023 में 398 घटनाएं हुई थी। छेड़छाड़ के ज्यादातर मामलों में आरोपी पहचान वाले हैं।
250 से ज्यादा अपहरण
महिलाओं के अपहरण के मामले बढ़े हैं। इस वर्ष छह माह में 184 से ज्यादा मामले थाना पहुंचे हैं। पीडि़ताओं में नाबालिग लड़कियों की संख्या ज्यादा है जिन्हे बहला-फुसलाकर घर से आरोपी भगा ले जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरियों की गुमशुदगी की हर घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर तलाश की जाती है, इसलिए अपहरण के मामले ज्यादा दिखते हैं। पुलिस ने 90 फीसदी से ज्यादा पीडि़ताओं को दस्तयाब कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है।
हत्या: 9 महिलाएं मारी गईं, पांच की जान लेने की कोशिश
जिले में बीते वर्ष 6 महिलाओं की हत्या हुई। जबकि 2023 में 14 महिलाओं का कत्ल हुआ था। हत्या के दो मामले सनसनीखेज रहे। मार्च में उचेहरा के परसमनिया पठार में एक युवक ने दुष्कर्म के बाद वृद्धा की हत्या कर दी थी। वहीं मझगवां थाना इलाके में मामूली बात से नाराज होकर बुजुर्ग दादा ने 9 साल की पोती का गला घोंट फांसी पर टांग दिया था।
पीडि़त नाबालिग
2024 में जिले में 83 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुईं। इनमें ज्यादा पीडि़त नाबालिग लड़कियां हैं। 2023 इसी अवधि में 103 वारदातों ने पुलिस की ङ्क्षचता बढ़ा दी थी। अपराधियों ने आठ साल की मासूम बच्ची से लेकर वृद्धा तक को शिकार बनाया था। सिविल लाइन, कोलगवां व चित्रकूट में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात भी हुई थी।
वर्ष 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध
हत्या- 14, दुष्कर्म- 102
अपहरण- 250
पॉक्सो एक्ट- 37
दहेज हत्या- 19
दहेज प्रताडऩा- 75, छेड़छाड़- 91
वर्ष 2024 में महिलाओं के खिलाफ अपराध
हत्या- 09, दुष्कर्म- 83
अपहरण- 258
पॉक्सो एक्ट- 34
दहेज हत्या- 20
दहेज प्रताडऩा- 71, छेड़छाड़- 96
नोट : सभी आंकड़े सतना जिले के हैं, मैहर के थाने शामिल नहीं
महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता
महिला सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता में है। जिले में महिलाओं के खिलाफ होने वाले संगीन अपराधों में कमी आई है। हत्या व दुष्कर्म की घटनाएं काफी कम हुईं। हत्या के सभी मामलों में खुलासा कर आरोपी पकड़े गए। अपहरण की वारदातों में कमी नहीं हुई लेकिन बढ़ोत्तरी भी नहीं होने पाई। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
आशुतोष गुप्ता, एसपी