
Western Disturbance in MP: मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल में शाम होते-होते बादलों ने ढक लिया। मौसम विभाग ने 20-21 मार्च को तेज आंधी, बारिश, गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, पश्चिमी विक्षोम और ट्रफ गुजरने की वजह से प्रदेश का मौसम बदल गया है। 20-21 मार्च को तेज रफ्तार हवा चलेगी। साथ ही बारिश होने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग की ओर से नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज,शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मंडला और मैहर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जबलपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
20 और 21 मार्च को उज्जैन-इंदौर संभाग में बारिश की संभावना नहीं है। इसका असर भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग दिखाई देगा।
इधर, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि प्रदेश के आखिरी में तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा। जिससे कई शहरों का पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अप्रैल-मई में हीटवेव का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। यानी अगले 4 महीने प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। दो महीने के अंदर रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल, जबलपुर संभाग के जिलों में 45 डिग्री के पार पारा पहुंच सकता है। वहीं, इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
Updated on:
19 Mar 2025 07:50 pm
Published on:
19 Mar 2025 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
