21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी बात, क्या सोशल मीडिया अपारदर्शिता और भ्रष्टाचार से लडऩे का हथियार बन सकता है?

पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।

2 min read
Google source verification

image

Patrika Desk

Nov 14, 2022

आपकी बात, क्या सोशल मीडिया अपारदर्शिता और भ्रष्टाचार से लडऩे का हथियार बन सकता है?

आपकी बात, क्या सोशल मीडिया अपारदर्शिता और भ्रष्टाचार से लडऩे का हथियार बन सकता है?

सोशल मीडिया की भूमिका
सोशल मीडिया भ्रष्टाचार की पोल खोलने का सशक्त माध्यम बन सकता है बशर्ते इसका प्रयोग भेदभाव रहित हो। इससे समय श्रम और धन की बचत तो होगी ही साथ ही सरकारी तंत्र तक हर आदमी की पहुंच बनी रहेगीं। मीडिया के कारण ही भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं। सोशल मीडिया की इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
-अजिता शर्मा, उदयपुर
.................

सही इस्तेमाल जरूरी
सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपना संदेश पहुंचा सकता है। इसके जरिए लोगों में अच्छे विचारों को फैलाया जा सकता है। सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसका उपयोग यदि सही तरीके से किया जाए तो वह सचमुच अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।
सरिता प्रसाद, पटना
.................

जागरूकता जरूरी
बीते कुछ सालों में चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। सोशल मीडिया की मदद से लोगों में बड़ी आसानी से जागरूकता ला सकते हंै। कम से कम समय में लोगों तक अपनी बात पहुंचा कर लोगो को जागरूक कर सकते हैं। सोशल मीडिया की मदद से भ्रष्टाचार रोकने के लिए कार्य कर सकते हैं।
सौरव, वैशाली, बिहार
....................

लोकतंत्र की ताकत बन सकता है सोशल मीडिया
सोशल मीडिया के सकारात्मक पक्ष भी बहुत सारे हैं। इसका सदुपयोग किया जाए, तो भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती हैं। सोशल मीडिया पर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाए, तो काफी सुधार हो सकता है। सोशल मीडिया आधुनिक लोकतंत्र की ताकत बन सकता है।
-सी. आर. प्रजापति, हरढ़ाणी, जोधपुर
.............

सोशल मीडिया का सदुपयोग जरूरी
निश्चित तौर पर, सोशल मीडिया इतना सशक्त माध्यम हैं कि इसकी मदद सके क्रांति की जा सकती है। इसके दुरूपयोग के चलते ही, आज समाज में नफरत और द्वेष के बीज बोये जा रहे हैं। इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनाने में सोशल मीडिया की मदद ली जा सकती है।
-नरेश कानूनगो, देवास, मध्यप्रदेश.
..............

सतर्कता से उपयोग किया जाए
सोशल मीडिया आज का सबसे बड़ा हथियार है, जो प्रबुद्ध और जागरूक नागरिकों को प्रशासनिक अपारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लडऩे में सक्षम बनाता है। इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से किया जाए। दूसरा पहलू यह भी है कि इसका दुरुपयोग ब्लैकमेलिंग के लिए भी किया जा सकता है। इसलिए इसका उपयोग सतर्कता से किया जाना चाहिए।
-ईश्वर जैन'कौस्तुभ', उदयपुर
................

सोशल मीडिया के जरिए मंत्रियों तक पहुंच
आज सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जहां एक छोटा सा ट्वीट और मैसेज फसाद की जड़ बन सकता है तो दूसरी तरफ वही ट्वीट दूसरों के लिए उपयोगी भी साबित हो सकता है। अनेक बार कई ऐसे ट्वीट देखे गए हैं, जिन्होंने रातो रात किसी की किस्मत बदल दी या किसी के जीवन में भूचाल ला दिया।ऐसे में भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता को दूर करने में सोशल मीडिया एक सकारात्मक, सहयोगात्मक साधन के रूप में काम आ रहा है। अधिकारियों की जवाबदेही सजग और सतर्क रहकर कार्य करने को प्रेरित करता है। इससे आम इंसान अपने प्रश्न सीधे जिम्मेदार अधिकारियों-मंत्रियों तक पहुंचा सकता है।
-एकता शर्मा, जयपुर
................