scriptपशु : अग्नि भी, अन्न भी | Gulab Kothari Article Sharir Hi Brahmand 06 Aug 2022 Animals Fire Food | Patrika News

पशु : अग्नि भी, अन्न भी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 13, 2022 02:11:44 am

Submitted by:

Gulab Kothari

Gulab Kothari Article Sharir Hi Brahmand : अज्ञान ही बन्धन और योनियों का स्वरूप निर्धारित करता है। आसक्ति को सबसे बड़ा कारण कहा गया है। अविद्या ही पुनर्जन्म एवं विभिन्न योनियों में ले जाने की हेतु बनती है… ‘शरीर ही ब्रह्माण्ड’ श्रृंखला में पढ़िए पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी का यह विशेष लेख-

पशु : अग्नि भी, अन्न भी

पशु : अग्नि भी, अन्न भी

Gulab Kothari Article Sharir Animals, Fire Food too : प्रत्येक वस्तु (प्रजापति) में आत्मा-प्राण-पशु तीन कलाएं रहती हैं। आत्मा वस्तु के हृद् केन्द्र में रहती है। प्राण तत्त्व वस्तु में सर्वत्र निर्लिप्त रहकर व्याप्त रहता है। क्षर परमाणुओं को नियत काल तक एक स्वरूप में बांधकर रखता है। यही कूटस्थ अक्षर है। यही विधर्ता है। जैसे ही वस्तु से प्राण तत्त्व निकला कि वस्तु नष्ट हुई। वस्तु का स्थूल शरीर-वाक्-क्षर है। क्षर:सर्वाणि भूतानि। यही पशु है। जो भोग्य है, वह पशु है। जो तत्त्व स्वयं आत्म निर्भर नहीं रह सकता, वह पशु है। जिस तत्त्व को आत्मा भोग्य रूप में देखता है, वह पशु है। संवत्सर-प्रजापति का वह प्रवग्र्य भाग, जिससे प्रजापति अपने विस्रस्त भाव की पूर्ति करता है, वही पशु है।

आत्मा पशुपति है, प्राण पाश है, वाग् भाग पशु है। पशुपति में तीनों सम्मिलित रहते हैं। भोक्ता-अन्नाद तथा भोग्य अन्न है। अत: पशुपति अग्नि तथा पशु अन्न है। अन्न ही वाक् है। पशु भाग आत्मा की ‘वाक्’ कला है। इसमें अमृता वाक् श्वा नामक इन्द्र है। यही शून्य रूप सृष्टि का आलम्बन बनता है। इसको परम व्योम कहा है। मत्र्याकाश इन्द्रपत्नी है, आकाश है। इसी से आगे के चार महाभूत उत्पन्न होते हैं। पंचभूत का उपादान मत्र्यावाक् है।
आंख खोलते ही विश्व हमारे समक्ष आ जाता है। यह एक प्रकार की ज्योति है। यदि पंचभूत (वाङमय) न होते तो विश्व ज्योति का अभाव होता। अर्थात् वाङ्मय पशु ही विश्व ज्योति है। पंच महाभूत हमारे अन्न हैं। बिना अन्न के सर्वत्र अंधकार है। अत: पशु अन्न को विश्व ज्योति कहते हैं। पशु सोम की आहुति से अन्नाद अग्नि प्रदीप्त होता है। यज्ञ का स्वरूप बनता है। अत: पशु को यज्ञ भी कह दिया जाता है।

हमारा शरीर स्वयं में कुछ नहीं है। हम सब एक दूसरे का अन्न हैं, भोग्य हैं, पशु हैं। एक-दूजे को शरीर-मन-बुद्धि से भोगते हैं। पशु का अर्थ है जो स्वधर्म से च्युत ही रहता है। ”लोब्धंनयन्ति पशु मन्यमाना’ (ऋ. 3.53.23) कहने को पशु-देव-मनुष्य तीनों के भोगों का रूप एकत्व है।

तीनों स्थान (पृथ्वी) पर रहते हैं, वायु-आदित्य का समान भोग करते हैं, तीनों लोकों का समान भोग करते हैं। अन्न के भीतर भी अग्नि रहता है। अत: अग्नि को भी पशु कहा जाता है। ”यत् तत् जात: पशून: अविन्दत्’ अग्नि-जातवेद* कहलाता है क्योंकि पैदा होते ही पशुओं (अन्न) को प्राप्त करता है।

यह भी पढ़ें

पंच पशु : मानव सबसे विकसित



पृथ्वी-पशु वाचक है। पृथ्वी के प्राण-पशु प्राण कहलाते हैं। सभी पार्थिव प्राणी पंच पाशों अविद्या, अस्मिता, राग, द्वेष, अभिनिवेश से बंधे रहते हैं। अत: पशु कहलाते हैं। आदिकाल में पशु-बलि के उपयोग में, भोजन रूप में, मुद्रा रूप में काम आते थे। दूर तक जाने वाली गति के कारण भी पृथ्वी गौ या पशु कही जाती है।

प्राणी भी इस पर गति करते हैं। पशुओं के आत्मा को सुप्त कहा गया है, अत: वे केवल देखते हैं, बुद्धि शून्य माने जाते हैं। सृष्टि विज्ञान की दृष्टि से पशु का अन्न रूप, सोम तत्त्व ही प्रधान लक्ष्य है। यहां पशु सूक्ष्म भाव में आगे बढ़ता है। सृष्टि का आदि क्रम भी अग्नि में सोम (अन्न) की आहुति से ही आगे बढ़ता हुआ पृथ्वी पर पहुंचकर स्थूल रूप लेता है। यही सृष्टि यज्ञ कहलाता है।

सृष्टि में पांच पर्व (स्वयंभू, परमेष्ठी, सूर्य, चन्द्रमा, पृथ्वी) होने से पांच ही यज्ञ प्रक्रियाओं से अथवा पंचाग्नि सिद्धान्त से ब्रह्म स्थूल आकार लेता है। हमने पंचाग्नि के विषय में कई बार पढ़ा है, किन्तु प्रक्रिया के रूप में। सोम अथवा अन्न (पशु) रूप को लेकर नहीं।

यह भी पढ़ें

वर्णसंकरता का प्रवाह

जीव सृष्टि का उपादान कर्मफल ही है। फल भोगने के लिए ही जीव शरीर धारण करता है। किसी का भोक्ता बनता है, किसी का भोग्य। इन सबका कारण अविद्या ही है। विद्या से तो जीव मुक्ति की ओर मुड़ जाता है। अज्ञान ही बन्धन और योनियों का स्वरूप निर्धारित करता है।

आसक्ति को सबसे बड़ा कारण कहा गया है। अविद्या ही पुनर्जन्म एवं विभिन्न योनियों में ले जाने की हेतु बनती है। इसके साथ तीनों गुण-सत्व, रज, तम भी सहायक रूप में कार्य करते हैं। न चाहते हुए भी हठपूर्वक कर्म करवाना अहंकार का ही धर्म है।

सातों लोकों में स्थूल शरीर तीन ही श्रेणी के मुख्य होते हैं-जलचर, थलचर, नभचर। तीनों श्रेणियों में ही प्रकृति-वर्ण-अविद्या हेतु बनते हैं। इसका अर्थ यह भी नहीं है कि प्राणी एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। आत्मरूप में सब एक ही सूत्र में बंधे रहते हैं। सभी भीतर आत्मरूप हैं। एक-दूसरे को पहचान सकते हैं।

यह भी पढ़ें

शरीर ही ब्रह्माण्ड : हर प्राणी का आत्मा ईश्वर समान

तभी तो एक-दूसरे के साथ पूर्व कर्मानुसार व्यवहार करते हैं। एक-दूसरे के साथ हो जाते हैं, रहने लगते हैं। सृष्टि में ज्ञानेन्द्रियां एक से पांच तक होती हैं। यही पशु के सामथ्र्य का आधार है। चेतना की कमी नहीं है। प्रत्येक पशु में विशिष्ट गुण रहते हैं। इन गुणों के कारण, शक्ति विशेष के कारण तथा ऋणानुबन्ध के कारण ही मनुष्य और पशु का सम्बन्ध बनता है।

चूंकि आत्मा का स्तर समान है, अत: देव-असुर-मनुष्य-पशु सभी वर्णों में भी समान रूप से श्रेणीबद्ध रहते हैं। देव-असुर के साथ स्थूल रूप में कार्य करते हैं। हम जिन पशुओं को वाहन के रूप में जानते हैं, उनमें उन्हीं दिव्य प्राणों की बहुलता रहती है।

गणपति पृथ्वी के प्राण हैं, मूषक वाहन है। इसमें गणपति प्राण की बहुलता है। इसका कार्य है पृथ्वी में बिल खोदकर भीतर की मिट्टी को बाहर लाना, ताकि उसकी ऊर्वरा बनी रहे। बिल्ली, सर्प, आदि इसके लिए तो असुर रूप होते हैं। बिल्ली, श्वान का शिकार है। सांप को मयूर-नेवला नहीं छोड़ते। वहां भी देवासुर संग्राम बना रहता है। जैसे हमारे भीतर बाहर भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें

शरीर ही ब्रह्माण्ड : आसक्त मन बाहर भागता है



”जीवो जीवस्य भक्षितम्’ कहते हैं और इसी के मध्य में ”अहिंसा परमो धर्म:’ को भी साथ रखना है। सभी प्राणी स्थूलता के साथ-साथ सूक्ष्म स्तर पर जीव रूप होते हैं। यही जीवन के आदान-प्रदान का मूल आधार है। हमें लगता है कि हम शरीर के माध्यम से जुड़े रहते हैं। शरीर तो पशु है। यहां तक कि स्थानीय मेघ तो वर्षण तत्त्व को भी नहीं जानता।

मध्य स्थानीय इन्द्र इसका यथार्थ जानता है। इसने सूर्य में निहित वृष्टि को देखा है। अन्तरिक्ष माता है, जिसमें प्राणी जन्म लेते हैं। योनि प्रदेश है। उत्पन्न हुए प्राणियों को यहां अवकाश प्राप्त होता है। इसी प्रकार मेघ गरजता नहीं है, विद्युत गर्जन करती है। विद्युत का ही सूक्ष्म भाग प्रकाश पैदा करता है।

यह भी पढ़ें

पशु : मानव से अधिक मर्यादित

ईश्वर प्रजापति रूप है, यज्ञ रूप है। इसकी सम्पूर्ण सृष्टि यज्ञ रूप ही है। अग्नि में सोम ही आहुति एक यज्ञ है। अग्नि में भीतर सोम है, सोम में भीतर अग्नि भी है। अर्थात् यज्ञ के भीतर एक यज्ञ और भी है। अत्यन्त सूक्ष्म में पुन: तीसरा यज्ञ अग्नि-सोमात्मक होगा, पहले वाले यज्ञ की दिशा में। वहीं पर ईश्वर की स्थिति है।

इसीलिए सभी प्राणी समान होते हैं। गीता में कहा है-
विद्याविनयसंपन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनि।
शुनि चैव श्वपाके च पण्डिता: समदर्शिन:।। (5.18)

-ज्ञानी जन विद्या-विनय युक्त पुरुष ब्राह्मण, गौ, हाथी, श्वान और चाण्डाल को समान रूप से देखते हैं। जीव ही कर्मानुसार योनियां बदलता रहता है। शरीर नश्वर है। स्थित बुद्धि व्यक्ति आत्मा को ही देखता है। शरीर पशु है।
————–
*जातवेद – सबसे पहले पैदा हुआ। सबको जानने वाला।
क्रमश:

यह भी पढ़ें

शरीर ही ब्रह्माण्ड: मानव योनि में पशु भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो