19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी बात, क्या हनी ट्रैप सेना के लिए बड़ा खतरा बन गया है?

पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।

2 min read
Google source verification

image

Patrika Desk

Jun 26, 2022

आपकी बात, क्या हनी ट्रैप सेना के लिए बड़ा खतरा बन गया है?

आपकी बात, क्या हनी ट्रैप सेना के लिए बड़ा खतरा बन गया है?

खतरनाक और चिंताजनक
राजनीति, खेल, सिनेमा, मॉडलिंग के बाद हनी ट्रैप के मामले सेना में भी होने लगे हैं। सोशल मीडिया का सहारा ले, खूबसूरत महिलाएं सेना के अधिकारियों को अपना शिकार बना रही हैं। इनके लिए वॉट्स एप कॉल, मैसेंजर, फेस बुक का सहारा लिया जा रहा है। सेना में ऑफिशियल वर्क के दौरान वॉट्स एप आदि का उपयोग प्रतिबंधित हंै। फिर भी कुछेक सैन्यकर्मी इनका इस्तेमाल कर हनी ट्रैप के जाल मे फंस जाते हैं। शादी के साथ पैसों का लालच देकर लड़कियां देश की अहम जानकारियां प्राप्त करने मे सफलता पाती हैं। संवेदनशील दस्तावेजों का सेना से बाहर जाना खतरनाक है।
-नरेश कानूनगो, देवास, मध्यप्रदेश.
................

जरूरी है सावधानी
हनी ट्रैप सेना ही नहींं पूरे देश के लिए खतरा है। इसके जरिए दुश्मन देश हमारी गोपनीय जानकारियों को हासिल करके हमें नुकसान पहुंचाते हैंं। इसलिए सावधान रहना जरूरी है।
-संदीप सिंह राठौड़, गनोड़ा
...................

ताकि न फंसे हनी ट्रैप में
हनी ट्रैप सेना के लिए खतरा जरूर है, लेकिन भारतीय सैनिकों की राष्ट्र भक्ति इस खतरे से ज्यादा शक्तिशाली है। हमें अपने सैनिकों पर भरोसा है। साथ ही सैनिकों की भावनाओं एवं सुविधाओं का ध्यान रखने की जरूरत है।
-राजकुमार पाटीदार, शाजापुर
....................

मनोरंजन गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत
सेना की सूचनाएं लीक होने के मामले सामने आते रहते हैं। इसके लिए हनी ट्रैप की भी मदद ली जाती है। कई बार नौजवान सैनिक इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं। सेना में सोशल मीडिया बैन करके उनके मनोरंजन के लिए दूसरी गतिविधियों को अनिवार्य रूप से बढ़ा देना चाहिए।
-ममता पुरी, नांदड़ी, जोधपुर
...........

चौकस रहें जवान
एक बार कोई सैनिक अपने रास्ते से फिसल कर हनी ट्रैप पर फंस जाता है तो वह उसमें फंसता ही चला जाता है। आकर्षक यौवन और रुपए पैसे का भंडार उससे अपने पथ से विचलित कर देता है और वह मर्यादा को भूल जाता है। इसलिए हर जवान को जागरूक और चौकस करना होगा
-माधव सिंह, श्रीमाधोपुर
.................

बड़ा खतरा
हनी ट्रैप से जवानों को टारगेट कर उनसे महत्त्वपूर्ण जानकारियां हांसिल की जाती हैं। दुश्मन देश लडंकियों के फोटो का इस्तेमाल कर जवानों को बहला कर अपनी ओर आकर्षित करते हैं और सेना से जुड़े फोटो या दस्तावेज हांसिल कर लेते हैं। सेना की गोपनीय जानकारी हांसिल कर बड़े हमले को अंजाम दिया जा सकता है। यह देश की सेना और देश दोनों के लिए बड़ा खतरा साबित होता है।
रजनी गंधा, रायपुर
................

जरूरी है सावधानी
हनी ट्रैप सेना के लिए बड़ा खतरा बन गया है। दुश्मन देश का कोई व्यक्तिकुछ लालच दिखाकर किसी सैनिक को अपने वश में कर लेता है और उससे सेना की सभी महत्त्वपूर्ण खुफिया जानकारी हासिल कर लेता है। इसलिए सावधानी जरूरी है।
-खेमू पाराशर, भरतपुर