कृष्ण रथ को वहीं ले आए थे, जहां पांडव सेनाएं कर्ण से जूझ रही थीं। अर्जुन ने देखा धृष्टद्युम्न, धृष्टद्युम्न के पुत्र, शिखंडी, नकुल, सहदेव, शतानीक, सुधर्मा, सात्यकि और द्रौपदी के पांचों पुत्र प्राय: असहाय होकर कर्ण के वश में पड़ गए लगते थे। अब भी कर्ण को समझाओगे तुम।