रक्तदान महादान कहा जाता है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे धंधा बना लिया है और मोटा मुनाफा कमाकर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे रक्तदानियों के भरोसे को भी आघात लग रहा है। एक सप्ताह पहले जोबनेर इलाके में अवैध रूप से ले जा रहे रक्त के साथ पकड़े गए तीन जनों ने एक बार फिर से यह उजागर कर दिया कि खून का अवैध रूप से चल रहा कारोबार फलफूल रहा है। आरोपियों ने ये ब्लड 1300 रुपए में प्रति यूनिट बेचना स्वीकार किया था। इसके तार मकराना, जयपुर, सवाईमाधोपुर से भी जुड़े हैं।