24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंध्र के इस जिले का डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद किंदाबी श्रीकांत को मिली एक और बड़ी उपलब्धि

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद गुरुवार को किदांबी श्रीकांत को एक और उपलब्धि हासिल हुई। वे रैंकिंग में 2 स्थान आगे बढ़ें।

2 min read
Google source verification
kidambi

नई दिल्ली। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के लिए गुरुवार का दिन काफी अच्छा रहा। आज श्रीकांत को दो बड़ी खुशखबरी मिली। पहले तो किंदाबी श्रीकांत को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जिसकी पुष्टि भारतीय बैडमिंटन महासंघ के महासचिव अनूप नारंग ने दी। इसके बाद श्रीकांत को एक और खुशखबरी तब मिली जब आज विश्व बैंडमिंटन संघ ने हालिया रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में किंदाबी श्रीकांत ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया।

नंबर वन की बादशाहत भी कायम की थी -
आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले श्रीकांत दो स्थान उठकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने अप्रैल में कुछ दिनों के लिए पहले स्थान पर भी कब्जा किया था, फिर वह पांचवें पायदान पर लुढ़क गए थे।

प्रणॉय भी दो स्थान आगे बढें-
भारत के एच.एस. प्रणॉय भी दो स्थान आगे बढ़ने के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। डेनमार्क के विक्टर एलेक्सन पहले जबकि दक्षिण कोरिया के सोन वान हो दूसरे नंबर पर हैं। श्रीकांत के 74,135 अंक हैं जबकि सोन के 74,670 और एलेक्सल के 77,570 अंक हैं।

सायना टॉप टेन में शामिल -
महिलाओं की एकल स्पर्धा में पी.वी सिंधु तीसरे पायदान पर हैं, जबकि सायना नेहवाल दो स्थान ऊपर उठकर शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। सायन 55,890 अंकों के साथ 10वें पायदान पर मौजूद हैं।

कलेक्टर पद का कार्यभार भी आज ही संभाला -
अपनी नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार श्रीकांत ने गुंटूर के कलेक्टर कोना शशिधर को अपने कार्यग्रहण की रिपोर्ट सौंपी और औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। हालांकि, वह हर दिन कार्यालय नहीं आ पाएंगे, क्योंकि उन्हें हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी में प्रशिक्षण करना होगा।

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा -
उल्लेखनीय है कि पिछले साल जून में इंडोनेशिया चैम्पियनशिप जीतने के बाद मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकांत को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया।