29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्पूवी चंदेला और अंजुम मोदगिल ने टोक्यो ओलम्पिक का टिकट किया पक्का

अर्पूवी चंदेला और अंजुम मोदगिल ने टोक्यो ओलम्पिक का टिकट किया पक्का

2 min read
Google source verification
shooter

टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 2020 में जापान में होना जा रहा है। खेलों के इस महाकुंभ में प्रवेश के लिए अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रतियोगिताएं चल रही है। दक्षिण कोरिया के चांगवान में जारी में आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत की दो युवा शूटरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर लिया है। अगली स्लाइड में जानें उन दोनों युवा शूटरों को...

shooter

भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला ने टोक्यो में 2020 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल करने वाली अंजुम और अपूर्वी पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं।

shooter

आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में अंजुम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने 248.4 अंक हासिल कर इस स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में हालांकि, अपूर्वी को 207 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त हुआ, लेकिन उन्होंने टीम स्पर्धा में अंजुम और मेहुली घोष के साथ मिलकर 1879 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीत लिया।