नई दिल्ली। एशियाई गेम्स में हम भारतीयों के गौरव की सबसे बड़ी बुनियाद अब टूट चुकी है। जिस खेल में हम पिछले 28 सालों से चैंपियन थे, उसमें इस बार भारत को बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के सेमीफाइनल में हारने के बाद आज महिला टीम भी फाइनल में ईरान के हाथों हार गई। ईरान के हाथों मिली हार के बाद महिला कबड्डी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पिछली बार दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम को रजत और कांस्य पदक ही हासिल हुआ।