29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2018: भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

एशियाई गेम्स 2018 में भारत की स्टार स्क्वॉश महिला प्लयेर दीपिका पल्लीकल ने भारत ने कांस्य पदक दिलाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Aug 2018, 4:24 PM IST

dipika

ISL के पांचवें सीजन का शेड्यूल हुआ जारी, अगले महीने की इस तारीख को होगी ओपनिंग

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स का आज सांतवां दिन है। जकार्ता में जारी एशियाई खेलों के इस महाकुंभ में आज भारत को पहला पदक स्क्वॉश से मिला। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी और भारत की शीर्ष स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने भारत को कांस्य पदक दिलाया।

सेमीफाइनल में थम गया दीपिका का सफर-
दीपिका को सेमीफाइनल में मलेशिया की निकोल एन डेविड ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर कांस्य पदक तक सीमित कर दिया। दीपिका को भले ही इस मुकाबले में हार मिली हो लेकिन वो भारत को एक और पदक दिलाने में सफल रही है।

पूरे टूर्नामेंट में बेहतर था प्रदर्शन-

दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उनसे सेमीफाइनल में भी जीत की उम्मीद थी हालांकि 26 साल की यह खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाईं और कांस्य तक ही रूक गईं।

पी.वी. सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंची -

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने अंतिम-16 के मैच में मेजबान देश इंडोनेशिया की मारिकस्का तुनजुंग को सीधे गेमों में 21-12, 21-15 से मात दी। सिंधु को मैच जीतने मे किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आई। पहले गेम में सिंधु ने 9-5 की बढ़त ले ली थी जिसे उन्होंने कायम रखा और ब्रेक के बाद तक 18-12 से आगे रहीं। यहां से तुनजुंग को वापसी का मौका नहीं मिला।

सायना नेहवाल भी क्वार्टर फाइनल में -

भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सायना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश की फितरानी फितरानी को एक तरफा मुकाबले में 21-6, 21-14 से मात दी। यह मैच कुल 31 मिनट तक चला।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग