25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / ASIAN GAMES 2018: छठे दिन खुला भारत का खाता, नौकायन में भारत ने जीते 2 कांस्य पदक

ASIAN GAMES 2018: छठे दिन खुला भारत का खाता, नौकायन में भारत ने जीते 2 कांस्य पदक

एशियाई खेलों के छठे दिन भारत ने नौकायन में दो कांस्य पदक से अपना खाता खोल लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 24 Aug 2018, 9:25 AM IST

DUSHYANT CHAUHAN

ASIAN GAMES 2018: छठे दिन खुला भारत का खाता, नौकायन में भारत ने जीते 2 कांस्य पदक

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को भारत की झोली में पहला पदक देकर अच्छी शुरुआत दी है। दुष्यंत ने नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही नौकायन में भारत का एक और पदक आया है। रोहित कुमार और भगवान सिंह ने लाइट वेट डबल्स स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इन दो पदकों के साथ भारत की पदकों की संख्या कुल 20 हो गई है, जिसमे 4 स्वर्ण, 4 रजत और 12 कांस्य पदक हैं। यह दो पदक भारत के खेलों के छठे दिन पहले पदक हैं।


दुष्यंत का एशियाई खेलों में दूसरा पदक-
फाइनल में दुष्यंत ने इस स्पर्धा को समाप्त करने में 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय लगाते हुए कांस्य पर निशाना साधा। दुष्यंत ने 2014 में भी एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। हालांकि, इस बार उनका समय पिछले एशियाई खेलों से बेहतर है। उन्होंने इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा को 7 मिनट और 26.27 सेकेंड में पूरा किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी ह्यूनसु पार्क ने जीता। उन्होंने 7 मिनट और 12.86 सेकेंड का समय लिया। इसके अलावा, हांगकांग के चुन हिन चियु ने 7 मिनट और 14.16 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया।


नौकायन डबल्स में कांस्य-
रोहित और भगवान ने 7 मिनट और 04.61 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा का फाइनल चरण पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के माशाहीरो ताकेडा और मासायुकी मियाउरा को गया। उन्होंने इस स्पर्धा को 7 मिनट और 01.70 सेकेंड में समाप्त किया। दक्षिण कोरिया की ब्यूनघून किम और मिनयुक ली की जोड़ी ने 7 मिनट और 03.22 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। ऐसे में भारत को स्कल्स स्पर्धा में छठे दिन दो पदक हासिल हुए हैं।