
ASIAN GAMES: साइना-सिंधु की शानदार शुरुआत, दोनों ने क्वाटर-फाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बैडमिंटन महिला टीम स्पर्धा में सिंधु ने अपने सिंगल्स के मुकाबले में जीत दर्ज की थी वहीं साइना को हार का सामना करना पड़ा था जिस कारण टीम हार गई थी।
सिंधु को आसानी से जीता पहला गेम-
अपने अभियान की अच्छी शुरुआत कर भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में वियतनाम की थी रांग वु को तीन गेमों के मुकाबले में 2-1 से हराया। सिंधु ने 58 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में रांग को 21-10, 12-21, 23-21 से मात दी। सिंधु ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की और वियतनाम की खिलाड़ी पर दबाव बनाते हुए इसे 21-10 से जीत लिया।
मैच जीतने को सिंधु ने संघर्ष-
वियतनाम की रांग ने दूसरे गेम में अपनी लय में वापसी की और सिंधु पर हावी होते हुए स्कोर 6-6 से बराबर किया। यहां सिंधु की गलतियों का फायदा उठाते हुए अटैक करते हुए रांग ने दूसरे गेम में 21-12 से जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरा गेम रोमांचक रहा। सिंधु और रांग एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर दे रही थी और ऐसे में उनका स्कोर आगे-पीछे चल रहा था। हालांकि, किसी तरह भारतीय खिलाड़ी रांग पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थीं। यहां सिंधु ने अच्छे अंक लेकर वियतनाम की खिलाड़ी के खिलाफ 18-15 की बढ़त बनाई। रांग भी पीछे नहीं हटना चाहती थीं और उन्होंने दो अंक लेकर सिंधु के खिलाफ 18-18 से बराबरी कर ली। दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का यह खेल बेहद रोमांचक हो चला था और दोनों का स्कोर 21-21 से बराबर था। यहां सिंधु ने तेजी दिखाकर अटैक करते हुए दो अंक लेकर तीसरा गेम 23-21 से अपने नाम कर अंतिम-16 में प्रवेश किया।
साइना की आसान जीत-
लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने ईरान की खिलाड़ी को सीधे गेमों में 21-7, 21-9 से मात दी और अंतिम-16 दौर में कदम रखा। सायना ने महिला एकल वर्ग के अंतिम-32 दौर में ईरान की बैडमिंटन खिलाड़ी सुरैया को सीधे गेमों में 2-0 से मात दी। साइना को पहले मैच में आसान विपक्षी मिला। एशियाई गेम्स में पदक लाना आसान नहीं होगा ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
Updated on:
23 Aug 2018 04:18 pm
Published on:
23 Aug 2018 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
