नोएडा. इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में वेस्ट यूपी के प्लेयर्स का जलवा बरकरार है। एशियन गेम्स में मेरठ के शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। यह कारनामा उन्होंने महज 15 साल की उम्र मेें किया है। मेडल जीतने के साथ ही शार्दुल अभी तक एशियन गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सबसे युवा शूटर बन गए है। मेरठ के 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल हासिल किया।