23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2018: निशानेबाजी से पदक का सिलसिला जारी, संजीव राजपूत ने भारत को दिलाया रजत

इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में भारत के 37 वर्षीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने रजत पदक जीतते हुए भारत को एक और पदक दिलाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Aug 2018, 1:48 PM IST

sanjeev rajpoot

Asian Games 2018: संजीव राजपूत ने भारत को दिलाया एक और पदक,

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई गेम्स में भारत को आज एक और पदक मिल गया है। यह पदक मिला है निशानेबाजी से। निशानेबाज संजीव राजपूत ने 50 मी. राइफल थ्री पोजिशन पदक दिलाते हुए भारतीय प्रशंसकों में उत्साह भर दिया। भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने एशियाई खेलों में पुरूष निशानेबाजी की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में मंगलवार को देश के लिये रजत पदक जीता।

37 साल के अनुभवी संजीव का पदक-

37 साल के अनुभवी संजीव शुरूआत से ही बढ़त पर रहे और एक समय स्वर्ण के दावेदार लग रहे थे लेकिन 8.4 के शॉट से उनकी स्थिति पर फर्क पड़ा। हालांकि उन्होंने फिर 10.6 का बेहतरीन स्कोर कर खुद को फिर से स्वर्ण ही होड़ में पहुंचाया और अंत में कुल 452.7 के स्कोर के साथ रजत सुनिश्चित किया।

चीन के जीयेंग हुई ने जीता स्वर्ण-

चीन के जीचेंग हुई ने 453.3 के स्कोर के साथ स्वर्ण और जापान के ताकायूकी मात्सुमोतो ने 441.4 के स्कोर के साथ कांस्य जीता। क्वालिफिकेशन में भारतीय निशानेबाज ने 32 खिलाड़ियों की फील्ड में 1160 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी।

निशानेबाज में भारत का छठा पदक-

लेकिन इसी वर्ग के अन्य भारतीय खिलाड़ी अखिल श्योरण 11वें पायदान पर रहकर चूक गये। उन्होंने 1158 का स्कोर किया। भारत के लिये यह इन खेलों में निशानेबाजी का कुल छठा और तीसरा रजत पदक है। इसके अलावा भारत को एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक मिले हैं।

यूपी के युवा सौरभ को योगी सरकार ने दिया सम्मान-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मेरठ के रहने वाले सौरभ चौधरी को इंडोनेशिया में जारी एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर ईनाम स्वरूप 50 लाख देने की घोषणा की। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि सौरभ को राज्य सरकार में राजपत्रित अधिकारी का पद दिया जाएगा। आदित्यनाथ ने सौरभ को उत्तर प्रदेश के लिए पदक लाने की इस सफलता के लिए बधाई दी।