15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asian Games 2023: शूटिंग में मेडलों की बौछार, ऐश्वर्ण-स्वप्निल-अखिल ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज

50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में अश्ववारी प्रताप सिंह तोमर, स्पनिल कुशाले और अखिल श्योरेन ने कमाल करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। वहीं महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने गोल्ड मेडल और ईशा सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता।

less than 1 minute read
Google source verification
10_meter.png

Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के छठे दिन भारतीय शूटर्स ने मेडलों की बौछार कर दी। दिन शुरू होते ही 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में पुरुष टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड अपने नाम किया। वहीं महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत के मेडलों की कुल संख्या 30 हो गई है। जिसमें 8 गोल्ड, 11 स‍िल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में अश्ववारी प्रताप सिंह तोमर, स्पनिल कुशाले और अखिल श्योरेन ने कमाल करते हुए पहला स्थान हासिल किया। भारतीय शूटिंग टीम ने 1769 का स्कोर किया। चीन की टीम दूसरे स्थान पर है और उसने 1763 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। चीन की टीम भारत से सिर्फ 5 अंक पीछे रही। रिपब्लिक ऑफ कोरिया की टीम तीसरे नंबर पर मौजूद रही। उसने 1748 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। पलक ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में उन्होंने सबसे बड़ा स्कोर किया। वहीं, किश्माला ने 218.2 का स्कोर किया। ईशा का यह प्रतियोगिता में चौथा पदक है।

वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने कमाल कर दिया। ईशा सिंह, पलक और दिव्या की टीम 1731-50x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।