25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से शुरू हो रही है एशियन पैरा गेम्स-2018, भारत ले रहा है 13 खेलों में हिस्सा

एशियन पैरा गेम्स-2018 के लिए भारत की 195 सदस्यीय टीम रवाना हुई है। साथ ही जानी-मानी पैरा एथलीट दीपा मलिक और देवेंद्र झाझरिया, बैडमिंटन की मानसी जोशी, ऊंची कूद खिलाड़ी गिरिशा होसंगरा भी इसका हिस्सा होंगी।

2 min read
Google source verification
Asian Para Games 2018 starting today, taking part in 13 games

आज से शुरू हो रही है एशियन पैरा गेम्स-2018, भारत ले रहा है 13 खेलों में हिस्सा

नई दिल्ली। एशियन पैरा गेम्स-2018 के ध्यान में रखते हुए पैरालम्पिक समिति ने देश की सबसे बड़ी स्पोटर्स फैन कम्यूनिटी इंडियन स्पोर्ट्स फैन को अपना साझेदार बनाया है। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारत की 195 सदस्यीय टीम रवाना हुई है। साथ ही जानी-मानी पैरा एथलीट दीपा मलिक और देवेंद्र झाझरिया, बैडमिंटन की मानसी जोशी, ऊंची कूद खिलाड़ी गिरिशा होसंगरा भी इसका हिस्सा होंगी।

एथलीट दीपा मलिक और देवेंद्र झाझरिया आदि पर होगी निगाहें
पैरा एशियन गेम्स-2018 के उद्घाटन समारोह से कुछ देर पहले ही गुरुचरण सिंह जी ने जकार्ता में इस संगठन को गेलारो बंग करनो स्टेडियम से साइन करते हुए कहा, "फैन्स हर खेल और खिलाड़ियों की लाइफलाइन होते हैं। ज्यादा से ज्यादा फैन्स का समर्थन न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा बल्कि पैरा खेलों में भारत की सक्षमता का परचम भी दूर तक फैलाएगा।" इन पैरा एशियाई खेलों में मरियप्पन थांगावेलू भारत के ध्वजवाहक होंगे। मरियप्पन ने रियो पैरा ओलम्पिक-2016 में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। साथ ही जानी-मानी पैरा एथलीट दीपा मलिक और देवेंद्र झाझरिया, बैडमिंटन की मानसी जोशी, ऊंची कूद खिलाड़ी गिरिशा होसंगरा भी इसका हिस्सा होंगी।

भारत 13 खेलों में ले रहा है हिस्सा
भारत 13 अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहा है, जिसमें तीरंदाजी. एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो, पावरलिफ्टिंग, शतरंज, साइक्लिंग, फेंसिंग, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, बोचिया और टेनपिन बॉलिंग मे भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। भारतीय पैरालम्पिक समिति और इंडियन स्पोर्ट्स फैन का यह संगठन न केवल दुनिया भर के 27 देशों में खिलाड़ियों की लाइव इंटरेक्शन व लाइव अपडेट सोशल मीडिया के द्वारा फैलाएगा बल्कि ओलम्पिक और एशियन गेम्स जैसे बड़े खेलों के स्तर पर एशियन पैरा गेम्स को लेकर जाएगा, जिससे भारतीय पैरा खिलाड़ियों और खेल को फायदा होगा।

एक व्हॉट्सएप ग्रुप के कारण शुरू हुआ सफर
इंडियन स्पोर्ट्स फैन भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फैन कम्यूनिटी है, जिसके सोशल मीडिया प्लेटफोर्म ट्विटर पर 71000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह न केवल भारत मे बल्कि लंदन और न्यूजीलैंड के साथ 27 देशों मे फैला हुआ है। इस ग्रुप का जन्म एक व्हॉट्सएप ग्रुप से हुआ, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों मे ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी, पूर्व गोलकीपर बलजीत सिंह डडवास, स्पोर्ट्स कास्टर साहिल खट्टर और सुनील तनेजा जैसे लोग शामिल हैं। अपनी मार्की परियोजनाओं में, इंडियन स्पोर्ट्स फैन ने भारत के पहले टी-20 प्रशंसक सर्वेक्षण का आयोजन किया, साथ ही फीफा विश्व कप-2018 और राष्ट्रमंडल खेल-2018 की विशेष कवरेज भी फैन्स के लिए मुमकिन की।