31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: अस्मिता डे ने जूडो में रचा इतिहास, 48 किग्रा भार वर्ग में जीता गोल मेडल, ऐसा करने वाली पहली भारतीय

23 साल की जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कनाडा की हेइडी क्वाच को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 31, 2026

CWG 2026

अस्मिता डे ने जीता गोल्ड मेडल (photo - IANS)

Asmita Dey, women’s 48kg Judo, Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडिका अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। अस्मिता का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत की ओर से किसी भी जूडोका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल नहीं जीता था।

जूडो में भारत का पहला गोल्ड मेडल

रोमांचक और कड़े मुकाबले में डे ने क्वैच को 2-1 से हराया। डे ने आखिरी स्टेज पर अपना धैर्य बनाए रखते हुए अपने कॉमनवेल्थ गेम्स कैंपेन की सबसे बड़ी जीत हासिल की। ​​भारतीय जूडोका ने बेहतरीन रणनीतिक कौशल और रक्षात्मक अनुशासन दिखाते हुए जीत हासिल की। अस्मिता डे जूडो में जीता गया यह स्वर्ण पदक वैश्विक स्तर पर भारत के इस खेल में बढ़ते दबदबे को दिखाता है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्मिता डे को उनकी स्वर्णिम सफलता पर बधाई दी है।

रक्षा मंत्री ने बधाई दी

रक्षा मंत्री ने एक्स पर लिखा, "अस्मिता डे की शानदार कोशिश। बहुत खुशी है कि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा जूडो इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उनकी सफलता उनकी प्रतिबद्धता, ध्यान केंद्रित प्रशिक्षण और पूरे पक्के इरादे की वजह से है। मुझे यकीन है कि वह आने वाले समय में भी भारत को गर्व महसूस कराएंगी।"

जूडो में भारत को 2 और स्वर्ण पदक आने की उम्मीद है। अस्मिता के साथ ही हर्ष और यामिनी ने भी जूडो के फाइनल में जगह बनाई है। हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। हर्ष ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को हराया। फाइनल में हर्ष का मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई जोशुआ कैट्ज से होगा।

यामिनी मौर्या ने महिलाओं की 57 किग्रा भार वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की डोने ब्रेयटेनबैक को इप्पोन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, उन्हें जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फाइनल में यामिनी का मुकाबला इंग्लैंड की एसेलिया टोपराक से होगा।