31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: जेवलिन थ्रो के फाइनल में आज नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम की टक्कर, जानें पिछले 11 मुकाबलों के आंकड़े

CWG 2026 के जैवलिन थ्रो फाइनल में आज देर रात नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम 12वीं बार आमने-सामने होंगे। जानिए दोनों दिग्गजों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पेरिस ओलंपिक के बाद की पूरी कहानी।
2 min read
Google source verification
Neeraj Chopra and Arshad Nadeem

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम (फोटो- IANS)

Javelin Throw Final, CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 के जेवलिन थ्रो के फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम और भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दोनों धुरंधरों की यह आपस में 12वीं भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतर चुके हैं।

दोनों ने छू पाए क्वालीफिकेशन मार्क

ग्लासगो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 के क्वालिफिकेशन राउंड में कोई भी खिलाड़ी 84 मीटर का डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मार्क पार नहीं कर सका। इसके बावजूद टॉप-12 खिलाड़ियों को फाइनल में जगह मिली, जिसमें तीन भारतीय एथलीट्स के साथ-साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम भी शामिल हैं।

पेरिस ओलंपिक में जीत चुके हैं गोल्ड

पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था और पाकिस्तान को जेवलिन थ्रो का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया था। वहीं, उस टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। पेरिस ओलंपिक के बाद से दोनों एथलीट सिर्फ एक बार आमने-सामने हुए हैं, जहाँ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर रहे थे, जबकि अरशद नदीम नौवें स्थान पर रहे थे।

ग्लासगो में आयोजित क्वालिफिकेशन राउंड में भी नीरज चोपड़ा ने नदीम को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बनाई। हालांकि, असली खिताबी मुकाबला आज देर रात खेला जाएगा और एक बार फिर पूरे खेल जगत की निगाहें इन दोनों खिलाड़ियों पर टिकी होंगी।

नीरज-अरशद के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों एथलीट्स के बीच अब तक हुए 11 मुकाबलों में नीरज चोपड़ा का पलड़ा भारी रहा है। नीरज 10 बार नदीम से आगे रहे हैं, जबकि अरशद नदीम सिर्फ 1 बार नीरज को पछाड़ने में सफल रहे हैं। पहली बार 2016 में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में दोनों आमने-सामने हुए थे, जहाँ नीरज चोपड़ा ने 82.30 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था, वहीं अरशद नदीम 78.33 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे थे।

2018 राष्ट्रमंडल खेल और एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि अरशद नदीम भारतीय एथलीट से पीछे ही रहे। 8वें स्थान पर रहे। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता, जबकि नदीम 5वें स्थान पर रहे। इसके बाद लगातार 2 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए, जबकि पाकिस्तानी एथलीट ने क्रमशः 5वां स्थान और तीसरा स्थान हासिल किया।

जानें कब और कहां देखें फाइनल


पेरिस ओलंपिक में पहली बार कहानी बदली, जहां अरशद नदीम ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड पर कब्जा किया, तो नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। आज रात 12.45 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर भी जेवलिन थ्रो के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।