31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह, गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर

गोल्ड मेडल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से भिड़ेंगी। इस जीत के साथ प्रीति ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 31, 2026

CWG 2026

प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह (photo - IANS)

Preeti Pawar, Commonwealth Games 2026: भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के महिला 54 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। तीसरे राउंड में शानदार काउंटर अटैक और लगातार सटीक पंचों के दम पर प्रीति ने मुकाबले पर पूरा कंट्रोल बनाए रखा। अब वह गोल्ड मेडल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से भिड़ेगी। इस जीत के साथ प्रीति ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

पक्का किया सिल्वर मेडल

म्वापे पूरे मुकाबले में प्रभावी पंच लगाने के लिए जूझती रहीं, जबकि प्रीति के संयोजित पंच का उनके पास कोई जवाब नहीं था। पहले दो राउंड में जाम्बिया की मुक्केबाज को तीन बार ‘एट काउंट’ का सामना करना पड़ा, जो भारतीय मुक्केबाज के एकतरफा वर्चस्व का प्रमाण रहा। दूसरे राउंड में प्रीति के प्रदर्शन से प्रभावित सभी पांच निर्णायकों ने उन्हें 10-8 का स्कोर दिया।

अंतिम राउंड में म्वापे मुकाबले में वापसी की कोशिश करने के बजाय प्रीति के आक्रामक हमलों से बचती नजर आईं। लगातार सटीक पंचों के दम पर प्रीति ने मुकाबले पर पूरा कंट्रोल बनाए रखा। इस जीत के साथ प्रीति ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

प्रीति का सफर

भिवानी की रहने वाली 22 वर्षीय प्रीति एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। मेडल पक्का करने के बाद प्रीति ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने इंडिया के लिए सिल्वर सिक्योर कर लिया है। वे कल फाइनल बाउट में अपना बेस्ट देंगी। इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीतेंगी। इसमें बहुत बड़ा हाथ साईं, बीएफआई व इंडियन आर्मी का रहा है। सभी ने सहयोग किया है। आर्मी ने उन्हें चुना, यह सौभाग्य की बात है। वे अपना बेस्ट देंगी और गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश व सभी सैनिकों को गौरवान्वित करेंगी।

प्रीति पवार ने कहा, ‘‘मैं किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं लेती। अपने कोच के साथ हर मुकाबले की पूरी तैयारी करती हूं और खुशी है कि उन योजनाओं को अमल में ला पा रही हूं।’’