30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: देश की उम्मीदों को झटका, महिलाओं के 86 किग्रा वेटलिफ्टिंग फ़ाइनल में मार्टिना देवी मैबम मेडल से चूकीं

'क्लीन एंड जर्क' में भारतीय वेटलिफ्टर ने पहले प्रयास में सफलतापूर्वक 140 किग्रा वजन उठाया, लेकिन इसके बाद अगले दो प्रयास में 144 किग्रा और 146 किग्रा भार उठाने में नाकाम रहीं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 30, 2026

Commonwealth Games 2026

मेडल चूकीं महिला वेटलिफ्टर मार्टिना देवी मैबाम(Photo: IANS/Biplab Banerjee)

Martina Devi, women’s +86 kg weightlifting final, Commonwealth Games 2026: भारतीय महिला वेटलिफ्टर मार्टिना देवी मैबाम भारत को पदक दिलाने से चूक गईं। गुरुवार को 86+ किलोग्राम भारवर्ग में मार्टिना कुल 245 किग्रा वजन उठाकर पांचवें स्थान पर रहीं। मार्टिना ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर से सिर्फ 5 किग्रा पीछे रहीं।

इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने जीता गोल्ड मेडल

इस प्रतियोगिता का गोल्ड इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने अपने नाम किया। सिल्वर मेडल मलेशिया की सिती अकीलाह फरहाना ड्रामन ने जीता और कनाडा की एटा मे लव तीसरे स्थान के साथ पोडियम फिनिश करने में कामयाब रहीं।एसईसी आर्माडिलो में मार्टिना ने स्नैच में 105 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने पहले दो प्रयासों में 103 किग्रा वजन उठाने की नाकाम कोशिश की, जिसके बाद इसमें 2 किग्रा का इजाफा किया। मार्टिना अपने तीसरे प्रयास में सफल रहीं, जिसके बाद उनकी आंखों में आंसू थे।

146 किग्रा भार उठाने में नाकाम रहीं मार्टिना

इसके बाद 'क्लीन एंड जर्क' में भारतीय वेटलिफ्टर ने पहले प्रयास में सफलतापूर्वक 140 किग्रा वजन उठाया, लेकिन इसके बाद अगले दो प्रयास में 144 किग्रा और 146 किग्रा भार उठाने में नाकाम रहीं। इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने कुल 278 किग्रा (गेम्स रिकॉर्ड) के साथ गोल्ड अपने नाम किया, उन्होंने स्नैच में 115 किग्रा भार उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क के तीन सफल प्रयासों में 148 किग्रा, 155 किग्रा और 163 किग्रा (कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड) भार उठाया।

मलेशिया की फरहाना ने जीता सिल्वर

वहीं, मलेशिया की फरहाना ने कुल 253 किग्रा भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता। फरहाना ने स्नैच में 107 किग्रा, 110 किग्रा और अंतत: 113 किग्रा भार उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क के तीन सफल प्रयासों में 135 किग्रा, 138 किग्रा और 140 किग्रा भार उठाया।

ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाली कनाडा की एटा ने कुल 250 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने स्नैच के अपने दूसरे प्रयास में 106 किग्रा भार उठाया, जिसके बाद क्लीन एंड जर्क के अपने तीसरे प्रयास में 140 क्रिगा वजन उठाकर पोडियम फिनिश किया। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक कुल 15 मेडल जीते हैं। इनमें 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग