2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहलवान बजरंग पुनिया को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

Virat Kohli और महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को पिछले साल यह अवॉर्ड मिला था।

less than 1 minute read
Google source verification
Bajrang Punia

नई दिल्ली : भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ( Bajrang Punia ) को इस साल खेल का सबसे बड़ा अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न ( Rajeev Gandhi Khel Ratna) दिया जाएगा। इसकी जानकारी इस मामले से जुड़े सूत्र ने दी। बजरंग पुनिया को यह सम्मान कुश्ती के क्षेत्र में लगातार अच्छा करने के लिए मिलेगा।

विनेश फोगाट भी थीं दौड़ में

भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI ) ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए बजरंग पुनिया के साथ महिला पहलवान विनेश फोगाट के नाम की भी सिफारिश की थी।

विश्व महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, एमसी मैरी कॉम और सरिता देवी को मिली जगह

अपने भारवर्ग में विश्व नंबर एक हैं पुनिया

बजरंग पुनिया कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में पिछले कुछ सालों से जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अपने भारवर्ग में इस वक्त विश्व नंबर एक हैं। उन्होंने हाल ही में तबिलिसी ग्रां प्री में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने ईरान के पेइमान बिबयानी को मात देकर 65 किलोग्राम भारवर्ग में सोने का तमगा पर अपना लिखाया था। इससे पहले उन्होंने चीन में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले साल वह एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

सर्वकालिक महानतम बॉक्सर माइक टायसन हर महीने पीते हैं 28 लाख रुपए का गांजा

पिछले साल भी खेल रत्न के थे बड़े दावेदार

बजरंग पुनिया पिछले साल भी खेल रत्न के बड़े दावेदार थे, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू से पिछड़ गए थे। पिछले साल खेल रत्न में अपना नाम न आने पर उन्होंने तत्कालीन खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मिलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। पहला खेल रत्न पुरस्कार 1991-92 में शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को मिला था।

Story Loader