17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेल्जियम के साइकिलिस्ट ब्योर्ग लैंबरेच्ट की रेसिंग के दौरान हादसे में मौत

बेल्जियम के साइक्लिस्ट ब्योर्ग लैंबरेच्ट ( Bjorg Ambrecht ) की रेसिंग के दौरान हादसे में मौत हो गई है।    

less than 1 minute read
Google source verification
Bjorg Ambrecht

नई दिल्ली। टूर डी पोलैंड से बेल्जियम और दुनिया में साइकिलिंग के चाहने वालों के लिए बुरी खबर आई है। बेल्जियम के साइक्लिस्ट ब्योर्ग लैंबरेच्ट ( Bjorg Ambrecht ) रेसिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी चोट को देखते हुए डॉक्टर उनकी सर्जरी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद अस्पताल ले जाया गया था

22 साल के इस उदयीमान खिलाड़ी की जान बचाने के लिए टूर्नामेंट के आयोजकों ने भरकस प्रयास किया। हादसे के बाद आनन-फानन में हेलीकॉप्टर से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

शिखर धवन हो सकते हैं टीम इंडिया से बाहर!, 3 मैचों में बनाए 27 रन

बेल्जियम की टीम ने अपने साथी की मौत पर दुख जताया

2016 में अपनी पहली प्रोफेशनल रेस जीतने वाले ब्योर्ग की असमय मौत पर बेल्जियम टीम ( belgium team ) उनके परिवार के लिए दुखी है। उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा कि ब्योर्ग के परिवार, दोस्तों और टीम के साथ सबसे बुरा काम हुआ है। दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े हैं।

ऋषभ पंत की पारी से खुश विराट कोहली, बोले- वो टीम इंडिया का भविष्य है

रेस के आयोजन कर्ताओं ने हादसे में ब्योर्ग की मौत पर दुख जताया

इस रेस के आयोजन कर्ताओं को हादसे में एक उभरने हुए खिलाड़ी के जाने का बहुत दुख है। आयोजन कर्ताओं ने हादसे के बाद कहा कि इस दुखद घटना को बयां करने के लिए हमारे शब्द नहीं हैं। रेस के दौरान हादसा होने से आज वो हमारे बीच नहीं हैं। साथ ही आयोजन कर्ताओं ने उनके परिवार, दोस्तों, टीम और पूरे साइक्लिंग समुदाय के लिए संवेदनाएं वयक्त की।