12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asian Games 2023: सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, मेंस डबल्स में पहली बार जीता गोल्ड मेडल

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शनिवार को हांगझोउ में एशियाई खेलों में बैडमिंटन में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

less than 1 minute read
Google source verification
badminton_asian_games_.jpg

chirag Shetty Satwik Sairaj Rankireddy Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेंस डबल्स बैडमिंटन इवैंट में गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय जोड़ी ने कोरिया के किम वोंग और चोई सोल की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18 और 21-16 से हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ वे गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी भी बन गई।

भारतीय जोड़ी ने मेंस डबल्स का गोल्ड जीतने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया। एक समय पहले गेम में सात्विक-चिराग कोरियाई जोड़ी से पिछड़ रहे थे पर दोनों ने जबरदस्त वापसी की स्कोर को 13-13 से बराबर किया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहला गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया।

रंकीरेड्डी और शेट्टी की गति दूसरे गेम में भी जारी रही, जिससे ब्रेक तक उन्होंने 11-7 की मजबूत बढ़त ले ली। चोई सोल्गू और किम वॉन्हो ने फाइनल में आखिरी बार वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय जोड़ी उन्हें रोकने में कामयाब रही और दूसरा गेम 27 मिनट में 21-16 से अपने नाम कर एशियाई खेल 2023 में बैडमिंटन में इतिहास रच दिया।

इससे पहले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सेमीफाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी के खिलाफ दबदबा बनाते हुए 46 मिनट में 21-17, 21-12 से जीत दर्ज की थी।