30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डी गुकेश पर जमकर बरसा पैसा, 2024 में सर्वाधिक कमाई करने वाले शतरंज खिलाड़ी बने

D Gukesh Earnings in 2024: वर्ल्‍ड चैंपियनशिप और चेस ओलंपियाड में बादशाहत कायम करने वाले भारतीय युवा खिलाड़ी डी गुकेश पर पिछले साल जमकर पैसा बरसा। 2024 में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ वह सबसे ज्‍यादा कमाई वाले खिलाड़ी बने।

2 min read
Google source verification
d gukesh

D Gukesh Earnings in 2024: कुछ साल पहले तक यह माना जाता था कि शतरंज में पैसा नहीं है और खिलाड़ियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसका बड़ा उदाहरण भारत के 18 वर्षीय युवा खिलाड़ी डी गुकेश हैं, जिनके लिए पिछला साल सपने सरीखा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गुकेश 2024 में सर्वाधिक कमाई करने वाले शतरंज खिलाड़ी हैं। उन्होंने कमाई के मामले में विश्व के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन समेत कई दिग्‍गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय खिलाड़ी ने सर्वाधिक 20 करोड़ रुपए कमाए

साल 2024 में गुकेश ने करीब 20 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसमें 13.6 करोड़ रुपए की इनामी राशि भी शामिल है, जो उन्हें विश्व चैंपियन बनने पर मिली थी। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। इस जीत पर तमिलनाडु सरकार ने भी उन्हेें पांच करोड़ रुपए की इनामी राशि दी थी। वहीं, एक कंपनी ने उन्हें मर्सिडीज बेंज गाड़ी गिफ्ट की थी और सितंबर में चेस ओलंपियाड जीतने पर उन्हें 25 लाख रुपए मिले थे।

इन्होंने पिछले साल जीती सर्वाधिक इनामी राशि

डी गुकेश (भारत) - 13.66 करोड़ रुपए
डिंग लिरेन (चीन) - 10.24 करोड़ रुपए
अलिरेजा फिरोजा (फ्रांस) - 5.53 करोड़ रुपए
मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) - 5.48 करोड़ रुपए
फाबियानो कारुआनो (अमेरिका) - 3.95 करोड़ रुपए

महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी दूसरे स्थान पर

1.06 करोड़ रुपए की इनामी राशि हम्पी ने पिछले साल जीती। महिला शतरंज प्‍लेयर्स में भारत की कोनेरू हम्पी सर्वाधिक इनामी राशि जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। वहीं 1.47 करोड़ रुपए के साथ इस सूची में चीन की जू वेनजुन शीर्ष पर रहीं।

यह भी पढ़ें: India Open: शादी के बाद पीवी सिंधु की जीत से शुरुआत, त्रिशा-गायत्री शुरुआती मुकाबले में बाहर

कार्लसन चेस इतिहास के सबसे अमीर खिलाड़ी

नॉर्वे के दिग्गज खिलाड़ी मैगनस कार्लसन चेस इतिहास में सर्वाधिक 93.29 करोड़ की इनामी राशि जीतने वाले प्‍लेयर्स की सूची में शीर्ष पर हैं। वहीं, 82.11 करोड़ रुपए के साथ भारत के विश्वनाथन आनंद दूसरे पायदान पर कायम हैं।

17 खिलाड़ियों ने कम से कम 1 लाख डॉलर कमाए

साल 2024 में पूरे विश्व में कुल 17 खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने कम से कम 01 लाख डॉलर (86.56 लाख) की इनामी राशि जीती। इसमें 15 पुरुष और सिर्फ दो महिला खिलाड़ी चीन की वेनजुन और भारत की कोनेरू हम्पी शामिल हैं। वहीं, साल 2023 में 15 खिलाड़ी ही ऐसे थे।

Story Loader