26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: दुती चंद ने 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल

प्रतियोगिता में भारत के 14 मेडल हो गए हैं दुती चंद ने 23.24 सेकेंड में रेस पूरी की बहरीन की सलवा नासेर ने गोल्ड मेडल जीता
less than 1 minute read
Google source verification
Duti Chand

Duti Chand

दोहा। 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बुधवार को भारतीय महिला एथलीट दुती चंद ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दुती चंद ने ये 200 मीटर की रेस में ये मेडल जीता है। 23 साल की दुती चंद ने 23.24 सेकंड में रेस पूरी की। वहीं बहरीन की सलवा नासेर ने 22.74 सेकंड में रेस पूरी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि 22.87 सेकंड में रेस फिनिश कर कजाकिस्तान की ओल्गा सफरोनोवा ने सिल्वर मेडल जीता।

दुती चंद के मेडल के साथ ही प्रतियोगिता में भारत के 14 मेडल हो गए हैं। इससे पहले भारतीय हेप्टाथलॉन खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन ने सिल्वर मेडल जीता। स्वप्ना ने 5993 पॉइंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उज्बेकिस्तान की एकेतेरिना वोर्निना ने 6198 पॉइंट के साथ टॉप पर रहीं।

दुती का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है लेकिन वह विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। दुती ने पदक जीतने के बाद कहा, "वास्तव में मैं बहुत खुश हूं। मैं 100 मीटर में पदक जीतने से चूक गई थीं लेकिन मैंने काफी प्रयास किया था। 200 मीटर में पदक जीतने को लेकर मैं ज्यादा आश्वस्त नहीं थी। मैंने सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और मैं इससे खुश हूं।"

इससे पहले, दुती ने चैम्पियनशिप के पहले दिन रविवार को महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में अपना ही रिकार्ड तोड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने 11.28 सेकेंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और 100 मीटर की रेस के राउंड-1 के हीट-4 रेस जीती थी।