14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Commonwealth Games 2026 की आधिकारिक घोषणा से पहले भारत को बड़ा झटका

Commonwealth Games 2026 की आधिकारिक घोषणा से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है, स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में फील्ड हाॅकी नहीं होगी। भारतीय हॉकी टीमों ने इन खेलों में अब तक 6 पदक जीते हैं।

2 min read
Google source verification
commonwealth games 2026

Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने वाले कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 में फील्ड हाॅकी नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार, अगले राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी को शामिल नहीं किया जाएगा और इसकी आधिकारिक घोषणा आयोजक जल्दी ही करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि भारतीय हॉकी टीमों ने अब तक इन खेलों में कुल छह पदक जीते हैं, जिनमें से पुरुष टीम ने तीन बार रजत पदक और महिला टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

19 के बजाय 10 खेल होंगे

जैसा कि आयोजन समिति पहले ही बता चुकी है कि 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ 10 खेल ही शामिल किए जाएंगे। 2022 के बर्मिंघम खेलों में 19 खेल शामिल थे लेकिन अब यह संख्या घटाकर 10 कर दी जाएगी। एक माह पूर्व आई रिपोर्ट में कहा गया था कि निशानेबाजी भी 2026 खेलों का हिस्सा नहीं होगी और कुश्ती व क्रिकेट को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

1998 से खेलों का हिस्सा रही है हॉकी

फील्ड हॉकी 1998 से राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रही है और इसमें ऑस्ट्रेलिया की पुरुष और महिला टीमों का दबदबा हमेशा बना रहा है। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने सात बार (1998, 2002, 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022) इन खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं, महिला टीम ने चार बार स्वर्ण पदक और एक बार रजत व कांस्य पदक जीता है। भारतीय पुरुष टीम को 2010, 2014 व 2022 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा है, वहीं महिला टीम ने एकमात्र बार 2002 में स्वर्ण पदक जीता था। 2006 में रजत व 2022 में महिला टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी।

बर्मिंघम खेलों में जीते थे कुल 61 पदक

2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 61 पदक जीते थे, जिनमें से 22 स्वर्ण पदक थे। भारतीयों ने कुश्ती (12), भारोत्तोलन (10), एथलेटिक्स (8), मुक्केबाजी और टेबल टेनिस (7-7) में सबसे ज्यादा पदक जीते थे।