23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाइव मैच में गिरी आसमानी बिजली, एक खिलाड़ी की मौत और कई घायल, देखें 30 सेकंड का दिल दहलाने वाला वीडियो

Football Player Died due to Lightning: पेरू के शहर हुआनकायो में लाइव मैच के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच के दौरान आसमानी बिजली गिरने एक खिलाड़ी की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Nov 2024, 10:51 AM IST

Football Player Died due to Lightning: फुटबॉल मैच के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक खिलाड़ी की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह दुखद घटना रविवार की रात पेरू के हुआनकायो शहर में हुई। जहां जुवेंटुड बेलाविस्टा और फैमिलिया चोका फुटबॉल क्लब के बीच एक मैच खेला जा रहा था। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बारिश के चलते खेल रुकने पर खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे हैं। इसी बीच अचानक मैच रेफरी और एक खिलाड़ी के बीच आसमानी बिजली गिरती है और सभी खिलाड़ी जमीन पर गिर जाते हैं।

घायल खिलाडि़यों का अस्पताल में चल रहा इलाज

दरअसल, मैच के दौरान बारिश आने से खेल रोक दिया गया। जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तब अचानक 39 वर्षीय खिलाड़ी जोस हुगो डी ला क्रुज मासा के ऊपर अचानक बिजली गिरी। इससे उनकी तुरंत मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रहा मैच रेफरी और आगे चल रहे कई खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल खिलाडि़यों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

बता दें कि इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो एक्‍स पर नेक्‍सटा नाम के अकाउंट से 4 नवंबर को शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब दो लाख लोग देख चुके थे।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग