संन्यास का ऐलान करते बोले सरदार-
अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए सरदार सिंह ने कहा कि हां, मैंने संन्यास लेने का तय कर लिया है। अपने करियर में मैं लंबे समय तक हॉकी खेलता रहा। करीब 12 साल तक मैंने हॉकी खेली। अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी को यह मौका दिया जाए। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सरदार सिंह ने यह ही कहा कि मैंने संन्यास लेने के फैसले पर परिवार, हॉकी इंडिया और अपने दोस्तों से बात की। मेरे समझ से यह सही समय है जब हॉकी के बाहर के जीवन के बारे में सोचा जाए।