पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट (4114) ने बीजेपी के योगेश कुमार (3900) पर 214 वोटों की बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे राउंड में योगेश ने बाजी पलट दी और वह आगे निकल गए। इसके बाद छह चरण तक योगेश कुमार आगे रहे, लेकिन 7वें चरण में विनेश फोगाट ने बड़ा उलटफेर करते हुए 38 वोटों की मामूली बढ़त हासिल की और फिर 8वें चरण में बढ़त को हजारों में पहुंचा दिया। इसके बाद विनेश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने 15वें और आखिरी चरण में 6015 वोटों से जीत दर्ज की।