5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमा दास के कोच पर महिला एथलीट ने लगाया यौन शोषण का आरोप, दर्ज हुई FIR

हिमा दास ने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में 400 मीटर में स्वर्ण जीतकर देश भर में खूब नाम कमाया था।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jul 29, 2018

नई दिल्ली। 18 साल की हिमा दास को 400 मीटर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ल्ड टाइटल दिलाने वाले कोच निपोन दास के ऊपर उनकी एक दूसरी एथलीट शिष्या ने योन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली एथलीट को कोच निपोन दास ने गुवाहाटी में ट्रेनिंग दी थी। इसी महीने की शुरुआत में हिमा दास ने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में 400 मीटर में स्वर्ण जीतकर देश भर में खूब नाम कमाया था जिससे उनके कोच भी चर्चा में आए थे।


निपोन दास पर गंभीर आरोप-
असम के खेल विभाग के सेक्रेटरी आशुतोष अग्निहोत्री ने एक बयान में कहा कि "हां निपोन दास पर आरोप लगे हैं और हम आरोपों की जांच कर रहे हैं।" पीड़िता के परिवार ने हिमा दास के कोच निपोन पर बसिष्ठा पुलिस स्टेशन में 22 जून को केस दर्ज किया था। निपोन पर धारा 342 (गलत तरीके से प्रतिबंधित करना) 354 (स्त्री की लज्जा भंग करना) 376 (रेप), 511 और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया है।


कोच ने मुझे धमकाया था: पीड़िता-
आरोप लगाने वाली महिला एथलीट ने असम की ओर से अन्तर स्कूल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लिया है। महिला एथलीट ने कोच पर आरोप लगाते हुए बताया है कि यह घटना गुवाहाटी के सौरासाजी स्टेडियम में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। उसने कहा कि "उन्होंने(दास) मुझे धमकाया था कि अगर इस घटना का मैंने किसी से जिक्र किया तो वह मुझे ट्रेनिंग और खेल प्रतियोगिता से ससपेंड कर देंगे।"


बेबुनियाद हैं आरोप: निपोन दास-
पीड़िता के आरोपों के बाद गिरफ्तार हुए निपोन दास को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बसिष्ठा पुलिस स्टेशन के 'ऑफिसर इन चार्ज' ने बताया है कि "जब एक केस दर्ज होता है तो जांच के लिए कई धाराओं को लगाया जाता है। इसका मतलब यह नहीं होता है कि वह इतनी धाराओं का दोषी है। जब जांच पूरी हो जाती है तब दोषी को किन्ही धाराओं पर गिरफ्तार किया जाता है। निपोन दास का केस अभी जांच के दायरे में है और पुलिस जांच ख़त्म हो जाने तक इसकी देख रेख कर रही है।" हलाकि कोच निपोन दास का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बेहतर खिलाड़ियों को मौका दिया जिस कारण वह मुझपर आरोप लगा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग