5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगर ने अनोखे तरीके से दिया अपने ऊपर लगे यौन दुर्व्यवहार के आरोपों का जवाब

केली ने हालिया आरोपों के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बहकाया गया था

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 25, 2018

R Kelly

R Kelly

अमेरिकी गायक आर. केली ने अपने ऊपर लगे यौन दुर्व्यवहार के आरोपों का जवाब अपने नए अलबम 'आई एडमिट' से दिया है। लंबे समय से विवादों में बने हुए गायक ने अपने ऊपर लगे कई आरोपों, बाल यौन शोषण और रिपोर्टर जिम डेरोगेटिस के आलेख का जवाब 19 मिनट के गीत के बोल के जरिए दिया है। इस बात को स्वीकार करते हुए कि उन्होंने कुछ गलतियां की हैं, केली ने यह भी कहा कि संगीत उद्योग में उन्होंने उन लोगों की मदद की जिन्होंने उन्हें कामोत्तेजित किया।

आपकी राय के चलते जा सकता हूं जेल:
केली ने कहा,'आप की अपनी राय हो सकती है, आप अपनी राय कायम करने के अधिकारी हैं, लेकिन आपकी राय के चलते वास्तव में मैं जेल जा सकता हूं या मेरा करियर चौपट हो सकता है। हां, आगे बढ़ो और मुझ पर पत्थर फेंको, मुझ पर उंगली उठाओ, पूरी दुनिया को मेरे खिलाफ कर दो, लेकिन सिर्फ भगवान मुझे चुप करा सकते हैं।'

यह भी पढ़ें: कभी शादी—पार्टियों में गाकर करता था गुजारा, आज है बॉलीवुड का नंबर 1 सिंगर

यह भी पढ़ें: शॉकिंग न्यूज: 'भाबीजी घर पर हैं' कि अनीता भाभी को हुई यह गंभीर बीमारी, छोड़ेंगी शो!

यह भी पढ़ें: आमिर, अमिताभ की फिल्म के लिए बॉलीवुड में पहली बार होने जा रहा ऐसा,आज तक नहीं देखा होगा

मुझे बहकाया गया था:

केली ने हालिया आरोपों के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बहकाया गया था और एक महिला के साथ संबंध बनाने को लेकर बंधक बना लिया गया था। इस साल की शुरुआत में फेथ रोजर्स नाम की महिला ने गायक के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था कि उन्होंने उसका यौन उत्पीडऩ किया और उनकी कामोत्तेजना शांत करने में नाकाम होने पर उसे कमरे में बंद कर सजा दी। केली पर लगातार यौन उत्पीडऩ के आरोप लगते रहे हैं और गीत 'आई एडमिट' के जरिए उन्होंने अपना बचाव करने की कोशिश की है।