हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने दी बधाई-
सरदार ने बुधवार को अपने 12 साल के हॉकी करियर को विराम देने की घोषणा की। उन्होंने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता में इसका औपचापिक ऐलान किया। एचआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर सरदार को बधाई और शुभकामना दी। एचआई के अध्यक्ष राजिंदर सिंह ने कहा कि टीम के अच्छे और बुरे, दोनों समय में सरदार सिंह ने बेहद प्रतिबद्धता दिखाई है। उनकी योग्यता और दृढ़संकल्प उन्हें खेल का सच्चा दूत बनाते हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश के कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। एक कप्तान के तौर पर उन्होंने 2014 के एशियाई खेलों में देश को शानदार और ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।