
नई दिल्ली। 26 नवम्बर से 26 दिसंबर तक होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए हॉकी इंडिया ने 33 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम अब बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में ट्रेनिंग करेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अब महिला टीम 26 दिसम्बर तक राष्ट्रीय शिविर में ट्रेनिंग करेगी।
एशिया कप जीत इतिहास रचा
हाल ही में चीन को फाइनल में हराकर महिला टीम ने 13 साल बाद एशिया कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा था। एशिया कप जीत कर भारतीय महिला टीम ने अगले साल लंदन में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप-2018 में अपनी जगह पक्की की है। भारतीय महिला टीम विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 पर आ गई है। विश्व रैंकिंग में भारतीय महिला हॉकी टीम 10वें स्थान पर है।
कोच हरेंद्र सिंह ने ये कहा
मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का कहना है की यह साल हमारे लिए बहुत अहम रहा है। हमने अच्छा प्रदर्शन कर एशिया कप जीता है और विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाई है। अब हमारे मकसद राष्ट्रमंडल खेल के फाइनल में पहुंचना और एशियाई खेल और विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन करना है। ये हमारे लीये अहम टूर्नामेंट हैं। अभी हम विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। बंगलोरे में होने वाले इस ट्रैनिग सत्र में हम टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने पर जोर देंगे।
महिला हॉकी टीम
मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, दीपिका, करिश्मा यादव, रेणुका यादव, नवजोत कौर, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, उदिता, एम. लिलि चानू, नीलांजली राय
डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, पी. सुशीला चानू, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, हनियालुम लाल रुआत फैली, नवदीप कौर, रश्मिता मिंज, नीलू दादिया
फॉरवर्ड : रानी, वंदना कटारिया, प्रीति दूबे, रीना खोक्कर, अनुपा बार्ला, सोनिका, लालरेमसियामी, पूनम रानी, नवनीत कौर और नवप्रीत कौर
गोलकीपर : सविता, राजानी एतिमार्पु, स्वाति
Published on:
25 Nov 2017 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
