
Commonwealth Games
Commonwealth Games 2030: भारत में एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हो सकता है। गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने की इच्छा जताई है। सूत्रों के मुताबिक, हमने मेजबानी के लिए इच्छा जताई है और हमारी इस बारे में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के साथ औपचारिक बातचीत हुई है। इन खेलों के लिए दावेदारी की इच्छा जताने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 है।
रिपोर्ट के तहत, भारत ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को प्रस्ताव दिया है कि यदि हम खेलों की मेजबानी करते हैं तो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों से हटाई गई स्पर्धाओं को फिर शामिल करेंगे।
दरअसल, 2026 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, निशानेबाजी और क्रिकेट जैसे खेलों को हटा दिया गया है, जिसमें भारत के पदक जीतने की आस ज्यादा रहती है। यदि भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तो इन सभी खेलों की वापसी होगी।
गौरतलब है कि भारत ने एकमात्र बार 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया था। इन खेलों में भारत ने 38 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 101 पदक जीते थे।
Published on:
22 Feb 2025 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
