
Asian Games : दिल्ली उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मोनिका चौधरी का नए सिरे से ट्रायल लेगा एएफआई
नई दिल्ली। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में आठवें दिन रविवार को टेबल टेनिस में महिला टीम स्पर्धा की विजयी शुरुआत की। महिला टेबल टेनिस टीम ने कतर को पूल-ए में 3-0 से हराया।
टेबल टेनिस में विजयी शुरुआत
इस क्रम के पहले मुकाबले में मोउमा दास ने भारतीय टीम का खाता खोला। उन्होंने कतर की महा अली को 11-3, 11-2, 11-4 से हराया।इसके बाद, अहिका मुखर्जी ने दूसरे मैच में मोहम्मद अया को 11-2, 10-12, 11-2, 11-3 से हराकर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दे दी।सुतिर्था मुखर्जी ने तीसरे मैच में महा फरामार्जी को 11-3, 11-3, 11-6 से हराकर भारत की जीत पक्की की।भारतीय टीम का सामना अगले मैच में रविवार को ही चीन से होगा और इसके बाद वह ईरान से भिड़ेगी।
तीरंदाजों ने भी दिखाया कमाल
भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में आठवें दिन रविवार को पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में कतर की टीम को मात दी।भारत ने कतर को अंतिम-16 दौर के मैच में 227-213 के स्कोर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
फिलिपींस की टीम से अगला मुकाबला
पहले सेट को भारतीय तीरंदाजों ने कतर के खिलाफ 57-52 से जीता। इसके बाद, उन्होंने दूसरे सेट में एक अंक 56-55 से जीत हासिल की।भारत ने तीसरे और चौथे सेट को 56-54 और 58-52 से जीतने के साथ क्वार्टर फाइनल की राह तय की।क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना रविवार को ही फिलिपींस की टीम से होगा।
नौकायन में भी आई अच्छी खबर
भारतीय महिला टीम यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को कनोए टीबीआर 500 मीटर के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पांचवां स्थान हासिल किया है।भारत की महिला टीम ने हीट-2 में 2 मिनट और 32.491 सेकेंड का समय लेकर पांचवां स्थान हासिल कर इस स्पर्धा को पूरा कर सेमीफाइनल में कदम रख लिया है।
Published on:
26 Aug 2018, 11:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.