3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला हॉकी: स्पेनिश टीम का किला नहीं भेद सकी भारतीय टीम

मैच में भारतीय टीम खेल के किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jun 2018, 3:59 PM IST

hockey team india

महिला हॉकी: स्पेनिश टीम का किला नहीं भेद सकी भारतीय टीम

नई दिल्ली। अपने नए मुख्य कोच शुअर्ड मरेन के मार्गदर्शन में स्पेन दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम को बुधवार को खेले गए पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा। कोनसेजो सुपीरियर डे डिर्पोटेस हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान टीम स्पेन ने भारत को 3-0 से हरा दिया।

भारतीय टीम शुरूआती मौकों का फायदा नहीं उठा पाई
स्पेन ने इस मैच की अच्छी शुरुआत की। छठे मिनट में ही केरलोटा पेचामे ने गोल कर टीम का खाता खोला। भारतीय टीम ने गोल दागने की कोशिश कर इस स्कोर की बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर के 21वें मिनट में अनुपा बारला ने अपनी हॉकी स्टिक के जरिए गेंद को स्पेन टीम के गोल पोस्ट तक पहुंचाने के लिए शॉट मारा, लेकिन गोलकीपर मारिया रुइज ने इसे असफल कर दिया।

डिफेन्स पर अभी और काम करना होगा टीम को
भारतीय महिला टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी रही है पेनाल्टी कॉर्नर के अवसर को गोल में तब्दील करने की और ऐसा ही कुछ इस मैच में भी देखा गया। 26वें मिनट में टीम को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का अवसर मिला, लेकिन वे इसे भुना नहीं पाईं। इसके अगले ही मिनट स्पेन की टीम ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन दिग्गज गोलकीपर सविता ने इसे असफल कर दिया। तीसरे क्वार्टर में स्पेन को 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन सविता ने एक बार फिर मेजबान टीम की कोशिश नाकाम कर दी। भारतीय टीम चौथे क्वार्टर में स्पेन के आगे बेहद कमजोर नजर आई। उसका डिफेंस किसी भी तरह से स्पेन के आक्रमण को रोक नहीं पा रहा था।

3 गोल्स का दबाव झेल नहीं पाई टीम
स्पेन ने पहले मौके के असफल होने के बाद 48वें मिनट में एक बार फिर पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का अवसर हासिल किया और इस बार इसे जाया नहीं होने दिया। लोला रिएरा ने गेंद को भारतीय टीम को गोल पोस्ट पर पहुंचाकर स्पेन को 2-0 से आगे कर दिया। लोला ने एक बार फिर 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल के अवसर को हासिल किया और ड्रैग फ्लिक के जरिए इसे भुनाते हुए स्पेन के लिए तीसरा गोल किया। ऐसे में स्पेन ने भारत के खिलाफ 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

शुरुआत से ही अपना अच्छा डिफेंस लेकर भारतीय टीम पर हमला कर रही स्पेन ने अंत तक गोल करने का अवसर न देते हुए 3-0 से इस मैच को जीत लिया।