
नई दिल्ली। ओलंपिक टेस्ट इवेंट के लिए हॉकी इंडिया ( Hockey India ) ने 18 सदस्यीय भारतीय पुरूष हॉकी टीम ( Indian hockey team ) का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट 17 से 21 अगस्त के बीच जापान में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत नये कप्तान हरमीत सिंह के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगा। मनदीप सिंह को टीम उपकप्तान बनाया गया है।
आशीष टोप्नो और शमशेर सिंह को भारतीय टीम में मौका
चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका देने के पैटर्न को बरकरार रखते हुए आशीष टोप्नो और शमशेर सिंह को भारतीय टीम में मौका दिया है। हॉकी के व्यस्त कार्यक्रम को ध्यान में देखते हुए टीम प्रबंधन ने कप्तान मनप्रीत सिंह, गोलकीपर पीआर श्रीजेश और सुरेंद्र लाकड़ा को आराम दिया है। इस टूर्नामेंट में टीम के चयन के बाद सीनियर खिलाड़ी एसवी सुनील को मुस्कुराने का मौका मिला है। 9 महीने के वनवास के बाद उनको टीम में वापसी का मौका मिला है।
भारतीय पुरुष टीम :
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह खड़गबम, हार्दिक सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, जसकरन सिंह, मनदीप सिंह (उपकप्तान), गुरसाहिबजीत सिंह, नीलम संदीप, जर्मनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, आशीष टोपनो, एसवी सुनील, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह, सूरज करकेरा
Published on:
25 Jul 2019 04:42 pm

बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
