
इंडोनेशिया पैरा बैडमिंटन में रविवार को भारत के उमेश विक्रम ने जहां एसएल-3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, वहीं सुकांत कदम, सिवाराजन सोलाईमलई और मंदीप कौर ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक जीते।
उमेश विक्रम ने पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में हमवतन और शीर्ष वरीय नेहाल गुप्ता को फाइनल में 12-21 21-8 21-19 से हराया। सुकांत कदम को पुरुष एकल एसएल4 स्पर्धा के फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से 14-21 14-21 से शिकस्त झेलकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सिवाराजन सोलाईमलई पुरुष एकल एसएच6 फाइनल में हार गए। उन्हें शीर्ष वरीय इंडोनेशियाई सुभान ने 19-21 15-21 से हराया, जिसकी वजह से सिवाराजन को रजत पद से संतोष करना पड़ा। वही, मंदीप कौर को महिला एकल एसएल3 कैटेगरी में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने इंडोनेशिया के सुराकार्ता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेवल 2 के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 पदक जीते।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
22 Sept 2024 06:26 pm
Published on:
22 Sept 2024 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
